ब्रेकिंग
Varanasi News: गंगा नदी के बीच नाव पर चिकन-शराब की पार्टी; वायरल वीडियो के बाद 5 युवक गिरफ्तार Patna Crime News: तेज प्रताप यादव के आवास से MacBook और iPhone चोरी, PA मोतीलाल राय के खिलाफ FIR दर्... Gorakhpur Triple Murder: गोरखपुर में रूह कंपाने वाली वारदात; घर के झगड़े और उपेक्षा ने एक नाबालिग को ... Nalgonda News: तेलंगाना में दिल दहला देने वाली घटना; एक ही परिवार के 4 लोगों ने की सामूहिक आत्महत्या West Bengal Politics: TMC में बड़ी बगावत; ऋतब्रत बनर्जी गुट का ममता बनर्जी को ऑफर, क्या ममता बनेंगी '... Ghaziabad Outer Ring Road: राजनगर एक्सटेंशन में जाम से मिलेगी मुक्ति; 91 करोड़ की लागत से बनेगा नया ... Odisha Bank Horror: मृत बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुँचा भाई; केंद्र सरकार ने ब्रांच मैनेजर को किया सस्... Lucknow Aliganj Fire Case: कोचिंग सेंटर अग्निकांड में 15 की मौत; जानिए क्या हैं दोषियों पर लगी कानून... JD Vance Pakistan Statement: पाकिस्तान पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान से गरमाई राजनीति; रिपब्लिकन स... Crude Oil Price Crash: कच्चे तेल की कीमतों में 5% की बड़ी गिरावट; क्या भारत में सस्ते होंगे पेट्रोल-ड...
मध्यप्रदेश

CM निवास पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सीएम मोहन यादव से भेंट कर छात्र जीवन की पुरानी यादों को ताजा किया…

भोपाल। आज मुख्यमंत्री निवास पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट की और छात्र जीवन की पुरानी यादों को ताजा किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरूण साव के समत्व भवन पहुंचने पर अंगवस्त्रम, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया तथा सदस्य गण को अंग वस्त्रम भेंट कर उनका अभिवादन किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ से भोपाल पहुंचे 70 सदस्य के दलों से मुख्यमंत्री डॉ यादव को उनके छात्र जीवन से संबंधित छायाचित्र भेंट किया।

छात्र जीवन की पुरानी यादें कीं ताजा 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरूण साव अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथी हैं, दोनों ने कई वर्षों तक अनेक दायित्वों का निर्वहन किया है। आज मुलाकात के दौरान अपने छात्र जीवन के पुराने संस्मरणों को याद किया और समसमायिक विषयों पर चर्चा भी की।

गौरतलब है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संस्थापक शालिग्राम तोमर के भोपाल में आयोजित स्मृति समारोह में भाग लेने के लिए परिषद के लगभग 70 सदस्यों का दल छत्तीसगढ़ से भोपाल आया है। दल ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को उनके छात्र जीवन से संबंधित छायाचित्र भेंट किया।

दोनों राज्यों की सांझी विरासत है

मुख्यमंत्री डॉ. यादव छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव के साथ आए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधिमंडल को समत्व भवन में संबोधित करते हुए कहा है कि पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ की भौगोलिक सीमा के साथ-साथ दोनों राज्यों की साझा सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विरासत है। अतः दोनों राज्यों की सरकारों द्वारा कुछ कार्यक्रम संयुक्त रूप से आयोजित किए जा सकते हैं। व्यवस्था और प्रबंधन की दृष्टि से दो राज्य बने हैं, पर भावनात्मक रूप से हम एक हैं।

विकास के लिए सहयोग और सुझाव जरूरी 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि दोनों राज्यों के जनप्रतिनिधि राष्ट्र निर्माण को समर्पित हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ के जनप्रतिनिधियों से मध्य प्रदेश के विकास और जनकल्याण के लिए सुझाव और सहयोग का आव्हान करते हुए उन्हें अपने ज्ञान और कौशल का मध्य प्रदेश में भी विस्तार करने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधियों को महाकालेश्वर के साथ-साथ उज्जैन स्थित भगवान श्रीकृष्ण परंपरा, देवी परंपरा के स्थानो और त्रिवेणी संग्रहालय के विभिन्न आयामों की जानकारी दी। कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भी संबोधित किया।

Related Articles

Back to top button