ब्रेकिंग
दिल्ली के व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखा पत्र, दिवाली के सीजन में 1 नवंबर की महारैली को स्थगित क... Supreme Court on Real Estate Projects: 'हर अटके प्रोजेक्ट के लिए सुप्रीम कोर्ट फोरम नहीं बन सकता', ह... जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस में आंतरिक असंतोष... Allahabad High Court News: अदालत में हंगामा और तोड़फोड़ करने वाले वकीलों पर हाईकोर्ट सख्त, सीसीटीवी ... दिल्ली-एनसीआर में कोहराम मचाने वाला एक लाख का इनामी कुख्यात बदमाश धर्मेंद्र बावरिया गाजियाबाद में पु... Madhepura News: जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज के 5वीं मंजिल से ग्रिल और बेडशीट के सहारे भागे दो कैदी गिरफ्ता... NPPA Cancer Drugs Price Drop: कैंसर के मरीजों को बड़ी राहत, NPPA ने जारी की 543 दवाओं के संशोधित MRP... Delhi BJP Padayatra: चांदनी चौक में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, सीएम रेखा गुप्त... Noida News: दिवाली पर 5100 रुपए बोनस मिलने का वायरल मैसेज निकला फर्जी, सुप्रीम कोर्ट के नाम पर फैलाए... Delhi Voter List SIR Update: फॉर्म-6 और फॉर्म-8 के विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने ECI से पूछा सवाल, लाखों...
दिल्ली/NCR

बस 48 घंटों का इंतजार… दिल्ली-UP समेत इन 10 राज्यों की बदलने वाली है फिजा, आ रहा है मानसून

देश में पिछले कई दिनों से सुस्त चल रही मानसून की रफ्तार अब तेज हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटों में देश की राजधानी दिल्ली समेत 11 राज्यों में मानसून की एंट्री होने जा रही है. उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान समेत कई राज्यों में मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान है. IMD के अनुसार दिल्ली में मंगलवार को बादल छाए रहने और हल्की बारिश का अनुमान है.

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में मानसून आगे बढ़ रहा है. 29 या 30 जून तक दिल्ली में मानसून आ जाएगा. लोगों को चिलचिलाती गर्मी से निजात मिलती दिख रही है. राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ में बारिश से तापमान में कमी आने वाली है. इसके अलावा आज पंजाब और बिहार के अलग-अलग इलाकों में और 25-27 जून के दौरान पश्चिमी राजस्थान में लू की स्थिति रहने की संभावना है, बाद में यह कम हो जाएगी.

इन राज्यों में होगी भारी बारिश

आईएमडी के मुताबिक, अगले 5 दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, बिहार, झारखंड, ओडिशा में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ छिटपुट से लेकर व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 26 से 29 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है. 28 और 29 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 27 से 29 जून के दौरान पूर्वी राजस्थान और उत्तराखंड में भारी बारिश हो सकती है. 27 से 29 जून को पश्चिम मध्य प्रदेश, 25 से 29 जून को पूर्वी मध्य प्रदेश और 26 से 29 जून के दौरान छत्तीसगढ़ में भारी बारिश होने की संभावना है. 29 जून को असम और मेघालय में भी अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है.

यहां से होकर गुजर रहा मानसून

मौसम विभाग का कहना है कि मानसून की उत्तरी सीमा वेरावल, राजपीपला, उज्जैन, विदिशा, सिद्धि, चाईबासा, हल्दिया, पाकुड़, साहिबगंज और रक्सौल से होकर गुजर रही है. राहत की खबर ये है कि अगले 3 दिनों के दौरान उत्तरी अरब सागर और गुजरात राज्य के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश के कुछ और हिस्सों, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के शेष हिस्सों, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां बेहतर बनी हुई हैं.

इन राज्यों में भी बारिश

अगले 5 दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज के साथ व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 25 से 29 जून के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में बहुत भारी बारिश होने की संभावना. 25 से 29 जून को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश की आशंका है.

यहां हल्की से मध्यम बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र-केरल तटों से समुद्र तल पर एक गर्त बना हुआ है. निचले और मध्य क्षोभमंडल स्तरों पर गुजरात-उत्तर महाराष्ट्र तटों से दूर उत्तर-पूर्व अरब सागर पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. निचले क्षोभमंडल स्तरों में इस चक्रवाती परिसंचरण से उत्तर बिहार तक एक गर्त बना हुआ है. उनके प्रभाव में कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कर्नाटक, केरल और माहे, लक्षद्वीप, गुजरात राज्य, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में व्यापक रूप से व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ गरज, बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है.

Related Articles

Back to top button