ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
देश

कोलकाता: हिरासत में लिए गए भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय

कोलकाता। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में रैली निकाल रहे भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को हिरासत में लिया गया है। इस रैली की शुरुआत कोलकाता के टॉलीगंज फेरी से होने वाली थी। जैसे ही भाजपा नेताओं ने रैली की शुरुआत की, तभी कोलकाता पुलिस ने सभी नेताओं को हिरासत में ले लिया।

Kolkata: Police detains BJP national general secretary Kailash Vijayvargiya at the start point of BJP’s rally in Tollygunge Phari supporting the Citizenship Amendment Act. pic.twitter.com/NVEU9f1TCp

— ANI (@ANI) February 7, 2020

बता दें कि कैलाश विजयवर्गीय व मुकुल रॉय सीएए के समर्थन में अभिनंदन रैली निकाल रहे थे और इसके लिए उन्होंने पुलिस से इजाजत भी नहीं ली थी। यही कारण है कि पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक, भाजपा नेता पुलिस की अनुमति के बिना कथित रूप से मार्च आयोजित करना चाहते थे जिसके बाद उन्हें पुलिस हिरासत में लिया गया । भाजपा बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय को दक्षिण कोलकाता में सीएए के समर्थन में ‘अभिनंदन यात्रा’ के दौरान कोलकाता पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। विजयवर्गीय मुकुल रॉय के साथ यहां सीएए के समर्थन में निकाले जा रहे रैली में भाग ले रहे थे।

वहीं विजयवर्गीय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जानकारी देते हुए बताया कि कोलकाता में आज सीएए के समर्थन में मेरी रैली थी। पुलिस ने मुझे और मुकुल रॉय को गिरफ्तार कर लिया है। हमें लाल बाजार पुलिस हेडक्वार्टर ले जा रहे हैं। संसद में पारित किसी कानून के समर्थन में रैली करना कौनसा अपराध है, जो हमें गिरफ्तार किया गया?’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button