ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
देश

सरकार ने दिया जवाब, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत 16.61 लाख लोगों को मिला रोजगार

नई दिल्ली। केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता राज्यमंत्री आरके सिंह ने राज्यसभा को बताया कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत 16.61 लाख लोगों को सफलतापूर्वक रोजगार मुहैया कराया गया है। राज्यमंत्री आरके सिंह ने शुक्रवार को राज्यसभा में कहा कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत 16.61 लाख लोगों को प्रशिक्षण दिया गया था। उन्होंने बताया कि वर्ष 2016-20 के बीच करीब 73.47 लाख लोगों को रोजगार मुहैया कराया गया है।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत युवाओं को 371 कोर्स कराए गए हैं। आइटीआइ के 15,697 औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्रों से 137 कारोबारियों को लंबी अवधि का प्रशिक्षण दिया गया। इस बीच, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने लोकसभा में बताया कि देश भर में कम से कम डेढ़ लाख उप स्वास्थ्य और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को अब आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों में बदला जाएगा।

केंद्रीय मंत्री ने लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में बताया कि इन स्वास्थ्य केंद्रों की गुणवत्ता सुधारने का काम दिसंबर, 2022 तक पूरा हो जाएगा। आयुष्मान भारत के तहत काम करने वाले फिलहाल 29,414 केंद्र हैं। इन स्वास्थ्य केंद्रों को विभिन्न श्रेणियों में विभाजित किया गया है। जैसे- उप स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र। इन सब में दिल्ली, लक्ष्यद्वीप और लद्दाख में इनमें से किसी भी श्रेणी का स्वास्थ्य केंद्र नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button