ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
देश

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले महिला सब इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या

नई दिल्लीः राजधानी में चुनाव को लेकर किए गए चौकस इंतजाम के बीच बाइक सवार बदमाश ने शुक्रवार (7 फरवरी) रात रोहिणी ईस्ट मेट्रो स्टेशन के पास एक महिला सब इंस्पेक्टर की गोली मार कर हत्या कर दी। आरोपी हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। जिसके चलते हत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं मौके पर घटनास्थल पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल आरोपी हमलावर की पहचान में जुट गई है।
PunjabKesari
पुलिस का कहना है कि सभी कोणों को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है। वारदात की जानकारी घरवालों को दे दी गई है। मरने वाली पुलिसकर्मी की प्रीति अहलावत की उम्र करीब 25 साल बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि उसकी तैनाती यमुनापार में स्थित किसी यूनिट में थी। 2018 बैच की प्रीति की हत्या क्यों हुई और हत्यारा कौन था? पुलिस अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दे रही, लेकिन दिल्ली चुनाव से ठीक पहले की रात महिला पुलिस की हत्या ने दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़े कर दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button