ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: सुसाइड नहीं गला घोंटकर हुई डॉ. पूजा की हत्या! बिस्तर पर मिले स्पर्म से बदल गई पुलिस की थ्योरी

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में चार महीने पहले हुए डॉ. पूजा सुसाइड कांड में अब नया मोड़ आ गया है. डॉ. पूजा की मां रीता चौरसिया ने प्राइवेट फोरेंसिक एक्सपर्ट से मामले की जांच कराने के बाद पुलिस की थ्यौरी को चैलेंज किया है. इसमें उन्होंने दावा किया है कि डॉ. पूजा ने सुसाइड नहीं की है, बल्कि उसकी सोच समझ कर हत्या की गई है. इस मामले में रीता चौरसिया ने अपने पति अनिकेत चौरसिया और पूजा के बॉयफ्रेंड सूरज को आरोपी बनाया है. मामले में नया मोड़ आने के बाद पुलिस ने भी कोर्ट में मामले की री इनवेस्टिगेशन की अर्जी लगाई है.

इस मामले में पुलिस पहले ही पूजा के बॉयफ्रेंड सूरज को अरेस्ट कर चुकी हैं. हालांकि अब तक पुलिस इसे सुसाइड का मामला बता रही थी और सूरज को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में अरेस्ट किया था. अब मामले में नए एंगल सामने आने के बाद पूजा के पिता भी संदेह के दायरे में आ गए हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक डॉ. पूजा की मां ने पुलिस को जो तथ्य बताए हैं, उससे पूरी कहानी बदल गई है. दरअसल जिस पंखे से पूजा का शव लटका हुआ मिला था, वह बिस्तर से 7 फुट से भी अधिक ऊंचाई पर है.

किसका है बिस्तर पर मिला स्पर्म?

ऐसे में बिना स्टूल के पूजा पंखे तक रस्सी बांधने के लिए पहुंच ही नहीं सकती. यदि वह स्टूल की मदद भी लेती तो पंखे पर उसकी उंगलियों के निशान और पास में स्टूल जरूर मिलना चाहिए था, लेकिन यह दोनों ही नहीं मिले. इसके अलावा बिस्तर पर स्पर्म भी मिला है. हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि यह स्पर्म किसका है. पुलिस ने इसका सैंपल जांच के लिए भेज दिया है. इसके अलावा मौके से मिले सीसीटीवी फुटेज से भी पुलिस की थ्योरी मेल नहीं खा रही.

पिता की भूमिका पर भी उठे सवाल

इस फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि पहले बॉय फ्रेंड सूरज पूजा के घर आया और थोड़ी देर बाद चला गया. इसके बाद वह दोबारा पूजा के पिता के साथ आया और दोनों पूजा को लेकर चले गए. पूजा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर 7 गहरे जख्म भी मिले थे. पूजा की मां ने पुलिस की थ्योरी पर सवाल उठाते हुए कहा कि नजदीक में ही अस्पताल है, लेकिन आरोपियों ने उसे इलाज कराने के लिए दूर का अस्पताल चुना. पुलिस सूत्रों के मुताबिक इन सभी सवालों को देखते पुलिस ने भी कोर्ट में मामले की नए सिरे से जांच कराने की अर्जी लगाई है.

प्राइवेट फोरेंसिक एक्सपर्ट से कराई जांच

बता दें कि बीते 10 मार्च को बिलासपुर के सरकंडा अशोक नगर में डॉ. पूजा चौरसिया कौशिक का शव उनकी मां के घर में फंदे से लटका मिला था. सूचना मिलने पर अमेरिका से लौटी उनकी मां रीता चौरसिया ने इस घटना पर सवाल उठाए और मामले की जांच एक प्राइवेट फोरेंसिक एक्सपर्ट से कराई. अब इसी जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस उन्होंने पुलिस की थ्योरी पर सवाल उठाते हुए अपने पति को भी संदेह के दायरे में खड़ा कर दिया है. एडिशनल एसपी सिटी उमेश कश्यप के मुताबिक घटना के दिन ही पुलिस ने डॉ. पूजा के बॉयफ्रेंड को अरेस्ट कर लिया था. पूछताछ में उसने स्वीकार किया था कि उसके साथ हुई कहासुनी के बाद पूजा ने सुसाइड किया है. इसलिए सूरज के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर मामले की जांच रिपोर्ट में कोर्ट में पेश किया गया था.

जांच एक एंगल ये भी

पूजा की मां रीता चौरसिया के मुताबिक 7 मार्च को पूजा ने उन्हें फोन किया था. बताया कि उसके पिता का व्यवहार बदल रहा है. वह हर समय उसे प्रताड़ित करते हैं और पैसों की डिमांड करते हैं. यही बात पूजा ने 8 मार्च को भी उन्हें पर बताई और आखिरी बार 10 मार्च को फोन पर कहा था. रीता चौरसिया के मुताबिक उसके पति भी जिला अस्पताल में तैनात हैं. इसी अस्पताल में पूजा की भी पोस्टिंग थी.

Related Articles

Back to top button