ब्रेकिंग
सीजेपी कार्यकर्ता के पिता पर हमले के खिलाफ आक्रोश, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा, कार्रवाई का किया ... जंतर-मंतर पर छात्रों से पुलिस की बदसलूकी: सुप्रीम कोर्ट बनाएगा हाई लेवल कमेटी, CJI बोले- निर्दोष छात... बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, सीवान एसपी पूरन झा हटे, भारत सोनी बने नए क... उमरिया का वह ऐतिहासिक गांव जहां कभी राजीव गांधी पहुंचे थे, आज 41 साल से सड़क को तरस रहा पंचकेदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर में भारी बारिश से तबाही: मलबे से पटा परिसर, हवन कुंड और सुरक्षा दीवा... नालंदा में मिड डे मील में नमक की जगह मिलाया सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मची अफरा... महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले: पंढरपुर विकास के लिए विशेष पुनर्वास नीति, जायकवाड़ी फेज-2 को ₹6,47... शिव भक्ति पर शौहर ने दिया तीन तलाक: झारखंड की जमीला खातून बरेली में बनी ज्योति देवी, प्रकाश संग लिए ... लखनऊ के होटल क्रिस्टेलिया में फर्जी विदेश मंत्रालय अफसरों का हाईड्रामा, स्टाफ को बनाया बंधक
देश

चुनावी दंगल में फंस गए ‘बजरंगबली’, हनुमान चालीसा पर केजरीवाल और मनोज तिवारी में छिड़ी जंग

दिल्ली की 70 विधानसभी सीटों के लिए शनिवार सुबह से मतदान जारी है। जहां एक ओर भाजपा और आम आदमी पार्टी अपनी अपनी जी  का दावा कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और सीएम अरविंद केजरीवाल के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। दिलचस्प बात है कि यह जंग चुनावों को लेकर नहीं बल्कि हनुमान चालीसा को लेकर चल रही है।

PunjabKesari

‘आप’ सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपना वोट डालने के बाद आरोप लगाया कि उन्होंने जब से एक टीवी चैनल पर ‘हनुमान चालीसा’ पढ़ी है, तब से भाजपा उनका मजाक उड़ा रही है। उन्होंने ट्वीट कर पूछा कि भारतीय जनता पाटी (भाजपा) किस प्रकार की राजनीति करना चाहती है। मैं कल हनुमान मंदिर गया था। आज भाजपा नेता कह रहे हैं कि मेरे जाने से मंदिर अशुद्ध हो गया। यह कैसी राजनीति है? भगवान तो सभी के हैं। भगवान सभी को आशीर्वाद दें, भाजपा वालों को भी। सबका भला हो।

PunjabKesari

दरअसल केजरीवाल ने कनॉट प्लेस के निकट प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में अपनी पत्नी के साथ शुक्रवार को पूजा की थी। जिसके बाद तिवारी ने कहा था ‘वो पूजा करने गए थे या हनुमान जी को अशुद्ध करने गए थे? एक हाथ से जूता उतारके, उसी हाथ से माला लेकर..क्या कर दिया? जब नकली भक्त आते हैं ना तो यही होता है। मैंने पंडित जी को बताया, बहुत बार हनुमान जी को धोए हैं।

मनोज तिवारी के इस बयान पर आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने पलटवार करते हुए कहा था कि बीजेपी दिल्ली के सीएम को इतनी अछूत भावना से देखती है। इससे ज्यादा गिरा हुआ और घटिया बयान नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि अभी भी भाजपा उस युग में हैं जहां दलितों को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाता था, श्रीराम भी अब बीजेपी को नहीं बचा सकते। वहीं उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चार फरवरी को दिल्ली में चुनावी रैली में कहा था कि अब केजरीवाल ने हनुमान चालीसा पढ़नी शुरू कर दी है। आने वाले दिनों में आप औवेसी को भी यह पढ़ते हुए देखेंगे। निश्चित रूप से ऐसा होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button