ब्रेकिंग
National Unity Day 2026: सरदार पटेल जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, वैश्विक ऊर्जा संकट और द... Alwar News: राजस्थान के अलवर में उपसरपंच चुनाव के दौरान भारी बवाल, ग्रामीणों के पथराव में डीएसपी देश... Noida Police Encounter: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ म... Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद बीजेपी को मिली बड़ी मजबूती, दो निर्दलीय ए... Sultanpur School Lift Collapse: सुल्तानपुर के जीडी गोयनका स्कूल में टूटी लिफ्ट, जनगणना ट्रेनिंग ले र... Rahul Gandhi on CEC Gyanesh Kumar: 'इंडिया' गठबंधन के जन महाभियोग कार्यक्रम में राहुल गांधी का बड़ा ... Filmmaker Sanjay Gupta Passes Away: 'काबिल' और 'शूटआउट एट वडाला' फेम निर्देशक का अचानक हुआ निधन, वर्... जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रकार निधि राजदान के साथ अपन... Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली आज, मध्य दिल्ली में भारी ट्... Azam Khan ED Custody News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का...
देश

Delhi Elections 2020: सुस्त पड़ी राजधानी, शाम 5 बजे तक 44.52 प्रतिशत वोटिंग

नई दिल्लीः  दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान जारी है और शाम 5 बजे तक 44.52 प्रतिशत वोटिंग मतदान दर्ज किया गया। इस चुनाव में 1.47 करोड़ लोग मताधिकार का प्रयोग करने योग्य हैं जो 672 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। दिल्ली की 70 सीटों के लिए सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप), विपक्षी भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि मतदान शाम छह बजे खत्म होगा। इस बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर, दिल्ली में मुख्यमंत्री अरिवंद केजरीवाल, मुख्य सचिव विजय कुमार देव, पूर्व राष्ट्रपति हामिद अंसारी के अलावा कई अन्य नेताओं ने मतदान किया। पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राम लाल वोट डालने के लिए मतदान के पहले घंटे में निर्माण भवन मतदान केंद्र के बाहर कतार में खड़े रहे।

परिवार के साथ केजरीवाल ने डाला वोट
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने पूरे परिवार के साथ सिविल लाइंस पोलिंग बूथ पर वोट डाला है।  वोट डालने से पहले केजरीवाल ने मां का आशीर्वाद लिया, पैर छुए और वोट डालने निकले। मीडिया से बातचीत के दौरान केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में तीसरी बार सरकार बनाएगी। केजरीवाल ने सिविल लाइंस इलाके में एक मतदान केंद्र पर पत्नी सुनीता तथा बेटे पुलकित के साथ मतदान करने के बाद कहा कि दिल्ली के लोग आप सरकार के कामों के आधार पर वोट करेंगे। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान चल रहा है। मतगणना मंगलवार को होगी।

वहीं भाजपा सांसद परवेश वर्मा ने मटियाला विधानसभा क्षेत्र के मटियाला गांव के मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। बीजेपी और कांग्रेस ने राजेश गहलोत और सुमेश शोकन को चुनाव मैदान से उतारा है। AAP के गुलाब सिंह यादव मटियाला से मौजूदा विधायक और पार्टी के उम्मीदवार हैं।

मोदी ने दिल्ली के मतदाताओं से ‘नया मतदान रिकॉर्ड’ बनाने की अपील की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली के मतदाताओं से बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने और ‘‘नया मतदान रिकॉर्ड” बनाने की अपील की है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान चल रहा है। मतगणना मंगलवार को होगी। मोदी ने हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान का दिन है। सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोकतंत्र के इस महोत्सव में भाग लें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं।” मतदान के दिनों पर मोदी अकसर सोशल मीडिया पर लोगों से बड़ी संख्या में वोट डालने की अपील करते हैं।

PunjabKesari

जामिया और बाटला हाउस में लंबी कतार
जामिया और बाटला हाउस में बड़ी संख्या में मतदाता वोट डालने निकले हैं. मतदान केंद्रों पर बुजुर्गों, महिलाओं की कतार देखने को मिल रही है।

गांधी परिवार ने डाला वोट
दिल्ली विधानसभा के लिए मतदान जारी है. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली में अपने-अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. सोनिया गांधी ने निर्माण भवन बूथ में अपना वोट डाला। प्रियंका गांधी ने कहा कि अपने अधिकार स्पष्ट कीजिए और वोट डालिए। प्रियंका गांधी का वोट लोधी स्टेट में है।

132 मतदाता कर चुके हैं 100 की उम्र पार
सबसे वृद्ध मतदाता ग्रेटर कैलाश की चितरंजन पार्क निवासी 110 वर्षीय महिला कालीतारा मंडल हैं। कुल मतदाताओं में पुरुष वोटरों की संख्या 81 लाख पांच हजार 236 और महिला मतदाता 66 लाख 80 हजार 277 हैं। किन्नर मतदाता 869 हैं। सभी मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र जारी किए जा चुके हैं। प्रवासी मतदाताओं की संख्या 498 और सेवा से जुड़े मतदाताओं की संख्या 11 हजार 608 है। अस्सी वर्ष से अधिक के मतदाताओं की संख्या दो लाख चार हजार 830 हैं। दिव्यांग मतदाता 50 हजार 473 हैं। व्हील चेयर मतदाताओं की संख्या 3875 है।

दिव्यागों के लिए विशेष इंतजाम
दिव्यांग मतदाताओं को मतदान में सुविधा के लिए नो हजार 997 वालंटियर तैनात किए जाएंगे। कुल मतदाताओं में 18 से 25 आयु वर्ग के 17 लाख 34 हजार 565 मतदाता हैं जिनमें पुरुष 10 लाख 823, महिला सात लाख 33 हजार 514 और अन्य 228 हैं। पच्चीस से 40 वर्ष आयु वर्ग के 62 लाख 36 हजार 46 मतदाताओं में पुरुष 3426905 और महिला 28 लाख नौ हजार 141 है। इस वर्ग में अन्य मतदाता 418 है। चालीस से 60 वर्ग आयु के 49 लाख 62 हजार 823 मतदाताओं में 27 लाख 28 हजार 303 पुरुष और 22 लाख 34 हजार 342 महिला मतदाता हैं जबकि अन्य 178 हैं। साठ वर्ष से ऊपर 18 लाख 52 हजार 948 मतदाताओं में पुरुष नौ लाख 49 हजार 623 और महिलाएं नौ लाख तीन हजार 280 तथा अन्य 45 हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button