ब्रेकिंग
ट्रेनी आईपीएस उदय कृष्ण रेड्डी निलंबन व गिरफ्तारी के बाद चर्चा में आया पुलिस अकादमी, यौन उत्पीड़न का... FSSAI का शराब कंपनियों पर बड़ा चाबुक, एंटीक्विटी, रॉयल चैलेंज और ओल्ड मोंक के चुनिंदा वेरिएंट्स पर ब... दतिया उपचुनाव परिणाम: 6016 वोटों की बढ़त से जीते कांग्रेस के घनश्याम सिंह, जानें दतिया राजघराने के म... 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, स... सिद्धिविनायक मंदिर में ₹18 करोड़ की चोरी का खुलासा: 46 कर्मचारी निलंबित, 9 गिरफ्तार; सदा सरवनकर ने U... आरएसएस (RSS) सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 6 अगस्त को मुंबई में Gen Z और Gen Alpha के छात्रों से करेंगे स... दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन: रोहिणी के प्राइवेट स्कूल को 'टेकओवर' का नोटिस, ₹15.60 करोड़ की वित्तीय ध... मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना: रहने-खाने से लेकर ट्रेन व फ्लाइट तक की सुविधा मुफ्त, जानें कैसे करें ऑनलाइ... सावन 2026 के पहले सोमवार पर पूरे देश में भक्ति का माहौल, इन 5 प्रसिद्ध धामों में उमड़ा श्रद्धालुओं क... जंतर-मंतर पर अपराधियों की एंट्री पर भड़के अभिजीत दीपके: दिल्ली पुलिस के दावों पर उठाए सवाल, दी आंदोल...
मध्यप्रदेश

महाकाल मंदिर परिसर में अब दिल्ली की डॉक्टर को काटा आवारा कुत्ता, पहले भी हो चुकी है ऐसी घटनाएं

उज्जैन। महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं को कुत्ते के काटने का सिलसिला थम नहीं रहा है। दिल्ली से महाकाल मंदिर में दर्शन करने आई डॉक्टर के पैर में कुत्ते ने काट लिया। अस्पताल में संचालित अस्पताल में श्रद्धालु को प्रारंभिक उपचार देकर इंजेक्शन के लिए अस्पताल भेज दिया।

दिल्ली से डॉ. जूही सारस्वत अपने पति के साथ महाकाल दर्शन करने के लिए आई थी। महाकाल मंदिर में गर्भगृह में दर्शन के बाद वे महाकाल मंदिर के परिसर में अन्य मंदिरों में दर्शन कर रही थी। तभी कुत्तों के झुंड में से एक कुत्ते ने जूही के पैर में काट लिया।

मंदिर के अस्पताल में किया डॉक्टर का प्रारंभिक इलाज

मंदिर परिसर के अस्पताल में चिकित्सकों ने डॉ. जूही का प्रारंभिक इलाज कर इंजेक्शन के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। परिसर में आवारा कुत्ते घूमते रहते हैं, जो श्रद्धालुओं के लिए खतरा बनते हैं।

पहले जब श्रद्धालुओं को कुत्ते काटने के मामले सामने आए थे, तो मंदिर प्रशासन ने अधिकारियों ने कहा था कि आसपास चल रहे निर्माण कार्यों की वजह से ये अंदर आ जाते हैं। मंदिर परिसर चारों ओर से खुला हुआ है। इसकी वजह से आस-पास के इलाकों से आवारा कुत्ते अंदर आ रहे है।

अधिकारियों के इस तर्क हो दिन 6 महीने से ऊपर बीत गए हैं, लेकिन आज भी मंदिर परिसर के अंदर आवारा कु्त्ते श्रद्धालुओं को काट रहे हैं। इस मामले में उज्जैन निगम से भी आवारा कु्त्तों को पकड़ने की शिकायत की गई थी। इसके बाद भी मंदिर परिसर में आवारा कु्ते प्रवेश कर जाते हैं।

Related Articles

Back to top button