ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के 75 हजार शिक्षकों के प्रमोशन के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, TET समकक्ष मान्यता हेत... भोपाल: बारिश से मिट्टी बहने पर नाले तक पहुँचा नवजात का शव, खजूरी सड़क पुलिस ने किया खुलासा रतलाम के सिंदुरकिया हत्याकांड का सनसनीखेज पर्दाफाश: 6 महीने पुरानी रंजिश में दोस्त ने चाकू से किए 14... ग्वालियर में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा विवाद! कार टकराने के बाद दो पक्षों में चले लाठी-सरिए, एक दर... आवारा कुत्तों और डॉग बाइट पर MP हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने पेश की स्टेटस रिपोर्ट, 14 अगस्त को अगली सुनव... 12 अगस्त को सूर्यग्रहण पर छाया संशय! ज्योतिष आचार्य ने बताया— क्या हरियाली अमावस्या की पूजा-पाठ पर ल... छिंदवाड़ा से CM मोहन यादव करेंगे 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026' का आगाज़, जनवरी 2027 तक लगेंगे... मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश: FSL की 20% DNA रिपोर्ट्स की होगी रैंडम जांच, कट-पेस्ट की सफाई... भारतीय वायु सेना में स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने रचा नया इतिहास, FCL कोर्स पूरा करने वाली पहली महिल... हरिद्वार बनाम देवघर कांवड़ यात्रा: क्यों होती है दोनों की तुलना? समझें सामाजिक, भौगोलिक और प्रशासनिक...
व्यापार

बजट के एक दिन पहले शेयर बाजार में किए गए निवेश पर मिलता है नेगेटिव रिटर्न! स्टडी में हुआ खुलासा

वित्त वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट इसी महीने के आखिर तक पेश किया जा सकता है, क्योंकि चुनाव के चलते सरकार ने फरवरी में अंतरिम बजट पेश किया था. इससे ठीक पहले एक स्टडी में बड़ा खुलासा हुआ है. स्टडी बताती है कि यदि आप बजट के दिन मुनाफा कमाने के उद्देश्य से उससे एक दिन पहले शेयर बाजार में निवेश करते हो, तो आपको हमेशा नेगेटिव रिटर्न मिलता है.

कैपिटलमाइंड फाइनेंशियल सर्विसेस ने इस मामले में एक स्टडी की है. इसमें साल 2000 के बाद से अब तक बजट पेश होने वाले दिन मार्केट की चाल का अध्ययन किया गया है. इसी के आधार पर नेगेटिव रिटर्न की बात निकलकर सामने आई है.

बजट घोषणाओं का बाजार पर असर

कैपिटलमाइंड ने देश की करीब 500 टॉप कंपनियों के शेयर में बजट के दिन के रिटर्न को देखा. इन सभी कंपनियों के शेयर्स ने साल 2000 से 2024 के बीच बजट वाले दिन 0.1 प्रतिशत का नुकसान दिया है. कैपिटलमाइंड एक सेबी रजिस्टर्ड पोर्टफोलियो मैनेजर है.

स्टडी में एक और बात सामने आई है कि बजट घोषणाओं का शेयर बाजार पर बिलकुल ना के बराबर असर पड़ता है. इसलिए बजट स्टॉक मार्केट की परफॉर्मेंस का अच्छा इंडिकेटर नहीं है.

बजट घोषणाओं के आधार पर निवेश का फैसला

स्टडी में कहा गया है कि लॉन्ग टर्म के लिए शेयर बाजार में निवेश करने वाले निवेशकों को बजट की घोषणाओं या उम्मीदों के आधार पर निवेश का फैसला नहीं करना चाहिए. आम तौर केंद्रीय बजट मार्केट के एनुअल रिटर्न के बारे में एक खराब प्रिडक्शन देते हैं.

कैपिटलमाइंड के इंवेस्टमेंट और रिसर्च हेड अनूप विजयकुमार के हवाले से मिंट ने भी अपनी एक खबर में लिखा है कि अगर किसी को शेयर बाजार में लॉन्ग टर्म इंवेस्टमेंट करना है, तो वह किसी भी सूरत में फंडामेंटल पर आधारित होना चाहिए. ना कि बजट पर बेस्ड एक्सपेक्टेशंस पर.

उनका कहना है कि लॉन्ग टर्म इंवेस्टर्स को बजट की घोषणाओं के आधार पर इक्विटी एलोकेशन में ज्यादा पैसा नहीं फंसाना चाहिए. बल्कि अपनी खुद की निवेश योजनाओं के हिसाब से निवेश करना चाहिए.

Related Articles

Back to top button