ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
मध्यप्रदेश

सावन में बदल जाएगी भगवान महाकाल की दिनचर्या, प्रत्‍येक रविवार को रात 2.30 बजे होगी भस्म आरती

उज्जैन। सावन अथवा श्रावण माह में 21 जुलाई से भगवान महाकाल की दिनचर्या बदल जाएगी। अवंतिकानाथ आम दिनों की अपेक्षा डेढ़ घटा पहले जागेंगे। प्रत्येक रविवार को रात 2.30 बजे तथा सप्ताह के शेष दिनों में रात तीन बजे भस्म आरती होगी। बता दें कि आम दिनों में भगवान महाकाल तड़के चार बजे जागते हैं, तत्पश्चात भस्म आरती की जाती है।

ज्योतिर्लिंग की पूजन परंपरा में सावन माह के दौरान भगवान महाकाल भक्तों के लिए आम दिनों की अपेक्षा एक से डेढ़ घंटा पहले जागते हैं। इस बार सावन माह की शुरुआत 22 जुलाई सोमवार के दिन हो रही है, इसलिए 21 जुलाई की रात 2.30 बजे मंदिर के पट खुलेंगे।
मंगलवार से शनिवार तक रात 3 बजे खुलेंगे पट
इसके पश्चात रात 2.30 से तड़के 4.30 बजे तक भस्म आरती होगी। सावन माह में प्रत्येक सोमवार को पट खुलने तथा भस्म आरती का यही समय रहेगा। सप्ताह के शेष दिन मंगलवार से शनिवार तक रात 3 बजे मंदिर के पट खुलेंगे। पश्चात रात 3 बजे से सुबह 5 बजे तक भस्म आरती होगी।
चलायमान दर्शन व्यवस्था जारी रहेगी
श्रावण माह में देशभर से आने वाले श्रद्धालु बिना किसी परेशानी तथा अनुमति की बाध्यता के बिना सुगमता से भगवान महाकाल की भस्म आरती के दर्शन कर सके, इस हेतु मंदिर समिति ने चलायमान दर्शन व्यवस्था को यथावत रखने का निर्णय लिया है। इस व्यवस्था से कोई भी भक्त कतार में लगकर भस्म आरती के दर्शन कर सकते हैं।
सूचना बोर्ड लगाकर भक्तों को जानकारी देगी समिति
चलायमान दर्शन व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क है। इसके लिए मंदिर प्रशासन से किसी भी प्रकार की अनुमति लेना आवश्यक नहीं है। दर्शनार्थी सावन माह में प्रति रविवार रात 2.30 बजे तथा शेष दिन रात तीन बजे मंदिर पहुंचे तथा कतार में लगकर चलायमान व्यवस्था से भस्म आरती के दर्शन करें। इस सुविधा का प्रचार प्रसार करने के लिए समिति मंदिर के आसपास तथा शहर में प्रमुख स्थानों पर सूचना बोर्ड लगाएगी।
मध्य प्रदेश शासन के ” माध्यम ” से होगा सवारी का लाइव प्रसारण
  • सावन मास में 22 जुलाई को उज्‍जैन में भगवान महाकाल की पहली सवारी निकलेगी।
  • इस बार सावन-भादौ मास में भगवान महाकाल की सात सवारी निकाली जाएगी।
  • भक्तों को सुविधा से दर्शन हो सके, इसलिए सवारी में एलइडी वाहन शामिल रहेंगे।
  • मंदिर समिति ने लाइव प्रसारण के लिए राज्‍य शासन जनसंपर्क माध्यम को पत्र लिखा।
  • महाकाल सवारी मार्ग पर निगरानी के लिए अनेक जगह कैमरे भी लगाए जा रहे हैं।
  • महाकाल की सवारी को देखने के लिए देशभर से हजारों श्रद्धालु उज्जैन पहुंचते हैं।
  • इस बार भी हजारों भक्तों के महाकाल की सवारी दर्शन करने आने का अनुमान है।

Related Articles

Back to top button