ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
देश

बिलासपुर के भरनी सीआरपीएफ कैंप के 100 जवानों में से छह में मिले कैंसर के लक्षण

बिलासपुर। सिम्स के कैंसर विभाग की ओर से शनिवार को सीआरपीएफ कैंप भरनी में निश्शुल्क कैंसर परीक्षण शिविर लगाया गया। इसमें 100 जवानों की जांच की गई। उनमें से छह जवानों में कैंसर के लक्षण मिले हैं। वहीं अब इन जवानों की आगे की जांच के लिए सिम्स बुलाया गया है।

सिम्स (छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान) की ओर कैंसर जागरूकता माह मनाया जा रहा है। इसके तहत कैंसर जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। साथ ही जगह- जगह निश्शुल्क कैंसर जांच शिविर लगाया जा रहा है। इसी कड़ी में सिम्स के कैंसर डिपार्टमेंट के एचओडी डा. चंद्रहास ध्रुव के नेतृत्व में सीआरपीएफ कैंप भरनी में कैंप लगाकर जवानों का कैंसर जांच किया गया।

सुबह से लेकर दोपहर तक चले इस शिविर में 100 जवानों की जांच की गई। इस दौरान छह ऐसे जवान भी मिले, जिनमें माउथ कैंसर के लक्षण मिले हैं। साथ ही इस दौरान डॉ. चंद्रहास ध्रुव ने मुंह एवं गले के कैंसर के विषय पर आडियो विजुअल के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी। यह कैंसर कैसे होता है और इनसे कैसे बचा जा सकता है इस पर भी प्रकाश डाला। कैंसर कारक तत्व जैसे गुटखा, पान मसाला, सुपारी, बीड़ी, सिगरेट आदि से होने वाले विभिन्न कैंसर के बारे में भी बताया।

इस दौरान कैंसर विभाग सिम्स की डा. सुमन कुमार कुजूर, डा. हिमांशु गुप्ता, डा. ऋचा अग्रवाल गुप्ता ने भी जवानों की जांच कर आवश्यक दवाओं का वितरण किया। शिविर में कैंप के अधिकारी डीआइजी एलएन मिश्रा, डिप्टी कमांडेंट कृपा कंवर के साथ अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button