ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...
मध्यप्रदेश

ग्वालियर में ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर , एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। ग्वालियर में पुरानी छावनी क्षेत्र में हाईवे पर ऑटो में ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, इस हादसे में ऑटो सवार नरेश उनकी पत्नी उषा बेटा राहुल और भतीजी अंकिता की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सभी लोग मुरैना जिले के रहने वाले थे ऑटो ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हुआ है।

नरेश और उनका परिवार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भिंड गए थे और वहां से लौट रहे थे, गुरुवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अभी ट्रक ड्राइवर की तलाश कर रही है, ऑटो में बैठे अन्य लोग घायल हो गए थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

Related Articles

Back to top button