ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
मध्यप्रदेश

अब जिलों में घूम-घूम कर इकट्ठा करेंगे खाद्य सैंपल, मप्र को केंद्र से मिलेगी 40 चलित लैब, तत्काल मिलेगी रिपोर्ट

 भोपाल। खानपान की चीजों की शुद्धता जांचने के लिए प्रदेश के सभी जिलों में चलित लैब की व्यवस्था होगी। अभी 15 जिलों में यह लैब संचालित हो रही हैं। अन्य 40 जिलों के लिए भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) से लैब मिलने वाली हैं।

पूरे जिले में घूमकर लेंगी सैंपल

यह लैब पूरे जिले में घूमकर सैंपल लेंगी। रहवासी क्षेत्रों में भी पहुंचेंगी, जहां लोग निगरानी के लिए खानपान की चीजों की जांच करा सकेंगे। इस लैब से मात्र निगरानी (सर्विलांस) सैंपलों की जांच की जा सकेगी, यानी जांच रिपोर्ट अमानक आने पर भी कोई वैधानिक कार्रवाई नहीं की जा सकेगी। जांच रिपोर्ट तत्काल मिल जाएगी।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि इसी वर्ष प्रदेश के लिए 40 चलित लैब के लिए एफएसएसएआई को प्रस्ताव भेजा गया था। जिस पर प्राधिकरण ने सहमति दे दी है। ऐसे में आशा है कि इस वर्ष अंत तक प्रदेश को लैब मिल जाएंगी।

इसके साथ ही प्रदेश के सभी 55 जिलों में चलित लैब संचालित होने लगेंगी। जिले में लैब के भ्रमण का पूरे एक माह का कार्यक्रम तय किया जाएगा कि कब कहां जाएगी। बता दें कि पहले चरण में संभागीय मुख्यालय वाले नौ जिलों के लिए लैब मिली थीं। इसके बाद छह और आई थीं।

चलित खाद्य लैब से यह होगा लाभ

  • लैब में केमिस्ट की तैनात किया जाएगा। वह साप्ताहिक बाजार, मेला आदि पहुंचकर मिलावटी चीजों की पहचान के बारे में बताएंगे।
  • दूध में पानी या डिटर्जेंट की मिलावट का पता किया जा सकेगा।
  • बार-बार उपयोग होने वाला तेल की गुणवत्ता पता की जा सकेगी।
  • राज्य खाद्य प्रयोगशाला में सैंपलों का दबाव कम होगा।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य पदार्थों की आसानी से जांच हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button