ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...
महाराष्ट्र

नखरेबाजी बनी आफत! खतरे में IAS पूजा खेडकर की नौकरी, हो सकती हैं बर्खास्त

महाराष्ट्र कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की नौकरी खतरे में है. उन्हें बर्खास्त किया जा सकता है. ट्रेनी आईएएस अफसर पूजा पर फर्जी तरीके से नौकरी लेने और अपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप है. इसके अलावा उनके खिलाफ तथ्यों को छुपाने और गलतबयानी का भी आरोप है. अगर ये सारे आरोप सही पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई हो सकती है.

केंद्र सरकार ने पूजा से जुड़े मामलों की जांच के लिए एक समिति का गठन कर दिया है. डीओपीटी के अतिरिक्त सचिव मनोज द्विवेदी ने जांच शुरू कर दी है. दो हफ्ते में जांच होगी पूरी. अगर वो दोषी पाईं गईं तो उन्हें बर्खास्त किया जा सकता है. उनकी नौकरी भी जा सकती है. पद का दुरुपयोग करने की वजह से बीते दिनों पूजा का ट्रांसफर पुणे से वाशिम कर दिया गया था.

नखरेबाजी बनी IAS पूजा की आफत

प्रोबेशन के दौरान IAS पूजा की नखरेबाजी बहुत थी. पूजा को लेकर विवाद तब खड़ा हुआ जब उन्होंने अपनी प्राइवेट ऑडी कार पर नीली बत्ती और लाल बत्ती लगवा लीं. प्रोबेशन के दौरान ही इन्होंने अपनी ऑडी पर महाराष्ट्र सरकार भी लिखवा लिया. ज्वाइंग के बाद से ही पूजा अपने पद का दुरुपयोग करने लगीं और तरह तरह की डिमांड करने लगीं.

पूजा पुणे में अस्सिटेंट कलेक्टर के रूप में प्रोबेशन पर थीं. इस दौरान वह उन चीजों की डिमांड कर रही थीं, जो प्रोबेशन के दौरान उन्हें नहीं मिल सकती थी. इसके बाद उनका ट्रांसफर पुणे से वाशिम कर दिया गया.

पूजा खेडेकर का एक और कारनामा

नवी मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र गृह विभाग को एक रिपोर्ट सौंपी है, जिसमें कहा गया है कि आईएएस प्रोबेशनरी अधिकारी पूजा खेडकर ने स्टील चोरी मामले में गिरफ्तार अपने रिश्तेदार को रिहा करने के लिए नवी मुंबई पुलिस पर दबाव डाला है. उन्होंने मई में नवी मुंबई पुलिस के डीसीपी को फोन किया था. नवी मुंबई पुलिस ने यह रिपोर्ट बुधवार को भेजा है.

Related Articles

Back to top button