ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
मध्यप्रदेश

घर पहुंचने की खुशी बनी मौत का सबब… स्कूल वैन से उतरकर दौड़ते हुए निकली 6वीं की छात्रा, सिर के बल गिरने से गई जान

इंदौर। स्कूल से घर आ रही 13 वर्षीय प्रांशी की अचानक तब मौत हो गई, जब वह दौड़ते हुए घर की तरफ आ रही थी। अचानक सिर के बल गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत का कारण जानने के लिए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है।

इंदौर में तिलक नगर की घटना

घटना तिलक नगर थाना अंतर्गत ग्रेटर ब्रजेश्वरी कॉलोनी की है। प्रांशी सेंट पाल स्कूल में 6वीं कक्षा में पढ़ती थी। गुरुवार दोपहर वेन से उतर कर घर की तरफ आ रही थी, जैसे ही घर के समीप पहुंची तो प्रांशी सिर के बल गिर गई। स्वजन तत्काल निजी अस्पताल ले गए लेकिन उसकी देर रात मौत हो गई।

दो साल पहले हो गई थी पिता की मौत

प्रांशी के ताऊ मुकेश जैन ने पुलिस को बताया प्रांशी दौड़ते हुए आ रही थी। उसके सिर में चोट लगी थी। प्रांशी के पिता लोकेश जैन की 2 साल पहले मौत हो चुकी है। टीआई अजय नायर के मुताबिक, शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है।

नारकोटिक्स ने गांजा तस्कर पकड़ा

इसके अलावा इंदौर नारकोटिक्स ने गांजा सप्लाई करने वाले तस्कर साहिल उर्फ मोहसिन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से 11 किलो गांजा बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक ग्रीन पार्क कॉलोनी (चंदन नगर) निवासी साहिल के कई ठिकाने है। वह थोक में गांजा खरीद कर पुड़िया बनाकर सप्लाई करता था। गुरुवार को पुलिस ने साहिल को खजराना थाना अंतर्गत वैभव लक्ष्मी नगर से गिरफ्तार कर लिया। गांजा सप्लाई करने वाले तस्करों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button