ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
मध्यप्रदेश

युकां सचिव राहुल इनानिया को नोटिस, कांग्रेस ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, प्रदर्शन करने की दी चेतावनी

खातेगांव: खातेगांव पुलिस सटे खेलना, जुआ लिखना, अवैध शराब का परिवहन करने वाले, बेचने वाले, हथियार रखने वाले, लूट करने वाले, चोरी करने वाले को तो पकड़ नहीं पा रही है लेकिन यह सब एक आंदोलनकारी और जनता की आवाज उठाने पर कार्रवाई करना कितना सही है ? भारत यात्री राहुल इनानिया पर खातेगांव पुलिस द्वारा चोर, लुटेरा, जुआ सट्टेबाज और शराब का परिवहन करना अवैध हथियार रखना हत्या करना जैसे अपराध घटित करना खातेगांव पुलिस ने बताया हैं। लेकिन यह आरोप पूरी तरह से निराधार और झूठे हैं, और एक सामाजिक कांग्रेस कार्यकर्ता और हमेशा आंदोलन के सक्रिय सदस्य, जनता के मुद्दे उठाने वाले को प्रताड़ित करने का एक घृणित प्रयास खातेगांव पुलिस सत्ता के नशे में कर रही है।

बता दे कि राहुल इनानिया पिछले कई वर्षों से किसानों के अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने कई विरोध प्रदर्शनों और आंदोलनों का नेतृत्व किया है, और उनकी आवाज शक्तिशाली लोगों के लिए हमेशा एक चुनौती रही है। इससे यह स्पष्ट है कि खातेगांव पुलिस राहुल इनानिया को डराने और चुप कराने की कोशिश कर रही है। उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है, और यह केवल उनकी आवाज को दबाने का एक हथकंडा है।

PunjabKesari

कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन की दी चेतावनी, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

इसी बात से नाराज होकर कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर कहा है कि,  मोदी सरकार 25 जून को तो संविधान हत्या दिवस के रूप में मना रही, वही दूसरी और देवास के खातेगांव में विपक्ष एवं आमजन, पीड़ित, शोषित, मजबूर, लाचार बेबसों की आवाज उठाने वाले हमारे युवा साथी राहुल इनानिया पर खातेगांव पुलिस दबाव में आकर झूठे केस लगाकर संविधान कि हत्या करवा रहें है, और आवाज को दबाने का कार्य किया जा रहा है, डीजीपी से आग्रह है कि मामले कि निष्पक्षता से जांच करवाए और तत्काल खातेगांव टीआई को पदमुक्त करें। समस्त कांग्रेस पार्टी युवा कार्यकर्त्ता राहुल इनानिया के साथ ख़डी है।

वही मामले को लेकर कुणाल चौधरी ने भी ट्विट कर हमला बोला है। ट्विट में लिखते हुए कुणाल ने कहा है कि मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव राहुल इनानिया पर पुलिस द्वारा द्वेषपूर्ण कार्रवाई की जा रही है, राहुल का गुनाह इतना है कि वह क्षेत्र की परेशानियों को सड़कों पर उठाता है लोगों के लिए प्रशासन से लड़ता है, और सरकार उसपर कार्रवाई कर रही है। राहुल आंदोलन से निकला हुआ है, वह इस सत्ता और शासन से डरने वाला नहीं है अगर किसी भी प्रकार से राहुल को परेशान किया जाता है तो पूरी कांग्रेस पार्टी धरना देगी, और इस अन्याय के खिलाफ मुखरता से लड़ेंगे।

राहुल इनानिया का कहना है कि, पुलिस बताए किसके दबाब में काम कर रही है जनता के मुद्दे उठाने पर आधी रात को मुझे पहले गिरफ्तार किया। हथकड़ी लगाकर कोर्ट में पेश किया और अब अपराधी घोषित करना चाह रहे है क्या जो इस्तगासा में विवरण दिया एक भी ऐसा मामला दर्ज है क्या? सीधी सी बात है सत्ता के दबाब में पुलिस भाजपा की एजेंट बनकर काम कर रही है तत्काल प्रभाव से खातेगांव टीआई निलंबित करे हम आंदोलन के मार्ग पर जल्द उतरेंगे जिसमें प्रदेश व केंद्रीय नेतृत्व भी सम्मिलित होगा और साथ ही में इस मामले को लेकर कोर्ट जाऊंगा।

इधर खातेगांव थाना प्रभारी का कहना है कि, इसमें ये नहीं लिखा है, कि ये कृत्य उन्होंने किया है, ये दर्शित सूची में से जो कोई एक अपराध है वो किया होगा वो लिख गया है, वो ये न सोचे उसकी भाषा शैली के अनुसार कि ये कृत्य उन्होंने किया है, क्या है कि टाइप प्रोफार्मा रहता है उसके अकॉर्डिंग जो प्रधान आरक्षक ने तैयार किया है,  जो सूची में जो दर्शित अपराध है, उनमें से कोई न कोई एक अपराध जिस भी व्यक्ति ने किया होता है उस संबंध में उस व्यक्ति को बाउंडओवर कराने के लिए वन टाइम दिया जाता है, उसकी भाषा शैली पर उनको एतराज है वो मेरे संज्ञान में आ चुका है, इस संबंध एडिशनल एसपी से मेरी बात भी हुई थी, कि उसमें परिवर्तन कर देंगे।

Related Articles

Back to top button