ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
मध्यप्रदेश

मनोरी गांव में डायरिया से पांच लोगों की मौत, स्‍वास्‍थ्‍य विभाग बता रहा यह कारण

डिंडौरी। जिले के अमरपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मनोरी में डायरिया से अब तक पांच लोगों की मौत होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। रविवार को जानकारी लगने पर कलेक्टर विकास मिश्रा, एसडीएम रामबाबू देवांगन सहित स्वास्थ्य विभाग का अमला गांव में पहुंचा।

सरपंच कालिका बाई ने बताया कि अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। बताया गया कि पीड़ितों को पेट दर्द की समस्या के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरपुर भर्ती कराया गया। यहां शनिवार रात में भी एक ग्रामीण ने दम तोड़ दिया। सरपंच ने बताया कि अब तक रघु सिंह, ममता मरावी, लूलीबाई,झम्मल बाई,गुलाब सिंह की मौत डायरिया से हो चुकी है।

गांव में जगह-जगह फैली गंदगी और सूअर पालने के चलते यह समस्या पैदा होना स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार बता रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले सहित विभागीय अधिकारियों पर भी लापरवाही के आरोप लग रहे हैं। बताया गया कि एक सप्ताह से यहां लगातार मरीज डायरिया के सामने आ रहे हैं।

जब पांच लोगों की मौत हो गई तब प्रशासनिक अधिकारियों तक मामला पहुंचने के बाद स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार सक्रिय हुए। इस मामले में लोगों ने सवाल भी उठाए हैं। आरोप लगाया गया कि मरीजों का सही इलाज नहीं करने से भी यह समस्या आ रही है। लोगों को समझाइश देने के साथ साफ सफाई करने के भी निर्देश दिए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button