ब्रेकिंग
गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गा... Kinner Kailash Yatra 2026 Registration Date: किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेश... हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के 'पेपर लीक' पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी क... भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरो... NEET पेपर लीक मामले में बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, सीबीआई वकील के न पहुंचने पर मिली 3... जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोश... जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और ... इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए 'प्रधान जिंदाबाद' के न... PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग बिहार बंद के दौरान सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला SIT जवान सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू
देश

सालियों ने चुराए जूते तो बौखला गया दूल्हा, देने लगा गालियां… घरातियों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

झारखंड के धनबाद में एक शादी में उस वक्त हंगामा मच गया जब जूता चुराई की रस्म में दूल्हा अचानक से गालियां देने लगा. सालियों से उसने मारपीट भी की. यह देख दुल्हन पक्ष को गुस्सा आ गया. उन्होंने दूल्हे राजा को दौड़ा-दौड़ाकर पीट डाला. साथ ही बारातियों को भी बंधक बना लिया. मामला पुलिस तक जा पहुंचा. घंटों तक वहां भी हंगामा चलता रहा. इसके बाद यह शादी टूट गई.

जानकारी के मुताबिक, मामला धनबाद के भौंरा ओपी क्षेत्र के वार्ड नंबर-8 का है. यहां सोमवार की रात को महेश भुईंया की बेटी की शादी थी. बोर्रागढ़ सुरेंद्र कॉलोनी से बारात पहुंची. दूल्हे हरेंद्र का फूल-माला से स्वागत किया गया. सभी रस्म-रिवाज हो गए. तभी हरेंद्र की सालियों ने जूता चुराई (जूता छुपाई) की रस्म की. उन्होंने जीजा हरेंद्र के जूते छुपा लिए. हरेंद्र अपनी सालियों से कहने लगा कि जूते लौटाओ. सालियां बोलीं- जीजाजी पहले शगुन के पैसे दो. तभी जूते देंगे. हरेंद्र को अचानक से न जाने क्या हुआ. वो सालियों को गालियां देने लगा.

बारातियों को बनाया बंधक

यह सब देख दुल्हन की मां भी वहां आ गई. उन्होंने दामाद को समझाया कि यह तो बस एक रस्म है. लेकिन हरेंद्र उन्हें भी गालियां देने लगा. बहसबाजी के दौरान हरेंद्र ने सालियों से मारपीट करनी शुरू कर दी. यह देख दुल्हन पक्ष के लोगों को गुस्सा आ गया. उन्होंने हरेंद्र की जमकर धुनाई कर डाली. हरेंद्र पिटाई से बचने के लिए यहां-वहां भागने लगा. घराती भी उसे मारने के लिए उसके पीछे दौड़ते रहे. दूल्हा आगे-आगे और घराती पीछे-पीछे. बीच बचाव करने बाराती आए तो दुल्हन पक्ष ने उन्हें बंधक बना लिया.

टूट गई शादी

इस बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी. मौके पर पहुंकर पुलिस ने मामले को शांत करवाना चाहा. लेकिन कोई नहीं माना. पुलिस तब दोनों पक्षों को थाने लेकर गई. वहां भी घंटों तक ड्रामा चलता रहा. फिर अंत में दोनों पक्षों ने शादी तोड़ दी. वर पक्ष ने दो दिनों के अंदर वधू पक्ष से दान में लिए गए नकदी व उपहार को लौटाने का वादा किया है.

Related Articles

Back to top button