ब्रेकिंग
लोकसभा के बाद अब राज्यसभा से भी पास हुआ 'एंटी पेपर लीक बिल', राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून जोशीमठ के किमाणा गांव में भू-धंसाव से हड़कंप! चंडिका माता मंदिर क्षतिग्रस्त, प्राथमिक विद्यालय और पं... दिल्ली सरकार की बड़ी पहल: 'विद्या वाहिनी' योजना के तहत 1.40 लाख छात्राओं को मिलेगी मुफ्त साइकिल! CM ... 'Idiots' और 'Andhbhakts' टिप्पणी पर घिरे राहुल गांधी: अनुराग ठाकुर ने विशेषाधिकार समिति को मामला भेज... हरियाणा मतदाता सूची पुनरीक्षण: 26.29 लाख वोटरों के रिकॉर्ड में मिलीं गड़बड़ियां, 33 लाख नाम ड्राफ्ट ... समालखा नगर परिषद में सियासी ड्रामे का पटाक्षेप! मनीषा कुहाड़ निर्विरोध बनीं वाइस चेयरपर्सन हरियाणा में JBT शिक्षकों की TGT पदोन्नति प्रक्रिया तेज! 13 अगस्त तक मांगे आवेदन, DEEO पर गाज की तैया... ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा का धमाकेदार प्रदर्शन, जैवलिन थ्रो के फाइनल मे... पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: धारा 24(2) का सहारा लेकर नहीं खोले जा सकते दशकों पुराने भू... राज्यसभा में उठी गुरुग्राम में हाईकोर्ट सर्किट बेंच की मांग! सांसद संजय भाटिया ने 'टॉवर ऑफ जस्टिस' क...
मध्यप्रदेश

शेयर बेचने के नाम पर व्यापारी के साथ सवा करोड़ की धोखाधड़ी, बड़े मुनाफा का लालच देकर ठगा

भोपाल: राजधानी भोपाल में व्यापारी के साथ सवा करोड़ की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मामला राजधानी के कोहेफिजा थाने का है। जानकारी के मुताबिक कोहेफिजा थाना क्षेत्र में रहने वाले व्यापारी रवि आडवाणी के साथ राकेश भाटिया, गौरव भाटिया, विवेक खमसेरा और नितिन पारेख नाम के व्यक्तियों ने BGIL कंपनी के शेयर बेचने के नाम पर एक करोड़ 25 लाख एक हज़ार रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करवाये। चारों आरोपियों ने पीड़ित रवि आडवाणी से कहा था कि 15 दिनों के अंदर कंपनी के सवा करोड़ रुपये कीमत के शेयर ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। लेकिन समय बीतने के बाद भी जब पीड़ित को शेयर ट्रांसफर नहीं हुए तो उन्होंने दिल्ली स्थित कंपनी के दफ्तर में संपर्क किया।

इस दौरान आरोपी राकेश भाटिया, गौरव भाटिया विवेक खामसेरा और नितिन पारेख लगातार पूरी रकम वापस करने की बात कहते रहे। लंबे वक्त तक जब पीड़ित को उसके पैसे वापस नहीं किये गए तब पीड़ित ने कोहेफिजा थाने पहुंच कर पुलिस को पूरे मामले की शिकायत की है। कोहेफिजा पुलिस ने चारों आरोपियों पर धोखाधड़ी की धारा 420,406, 120 (B) के तहत जालसाजी और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक चारों आरोपी पहले की इस तरह की धोखाधड़ी कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button