ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिव पूजा में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, पुण्य की जगह लग सकता ... वैलेंटाइन डे स्किन केयर: चेहरे पर आएगा चांद जैसा ग्लो, आजमाएं ये आसान घरेलू फेस पैक; हर कोई पूछेगा ख... RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- अवैध प्रवासियों को रोकना सरकार की जिम्मेदारी, जनसांख्यिकीय... Lonavala Tragedy: लोनावाला की 400 फीट गहरी खाई में मिली नवी मुंबई की लॉ छात्रा की लाश, ट्रैकिंग के द... Mamata vs Centre: दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं? ममता बनर्जी ने बंगाल से बुलाई स्पेशल फोर्स, दिल्ली में... नोएडा मर्डर: दहेज में फ्लैट नहीं मिला तो हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या; ससुराल वा... Mira Bhayandar Mayor Election 2026: डिंपल मेहता या रुबीना खातून? मीरा भाईंदर के मेयर पद के लिए कांटे... Ranchi Suicide Case: एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने क्यों दी जान देने की कोशिश? बेटे की मौत के बाद म... UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जा... खूनी इश्क! पूर्व प्रेमी के साथ संबंध बना रही थी युवती, अचानक पहुंचे नए बॉयफ्रेंड ने शुरू किया खूनी ख...
मध्यप्रदेश

खंडवा में ताजिए निकालने के दौरान लहराया फलस्तीन का झंडा, एक को लिया हिरासत में

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा में जुलूस के दौरान फिलिस्तीन का झंडा लहराने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद इसकी जांच शुरू कर दी है। एक युवक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

वीडियो सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने पुलिस से इसकी शिकायत की। उनका आरोप है कि फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास के समर्थन में झंडा लहराया गया है। शांति बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होना चाहिए।

मोघट थाने में की शिकायत

बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के मुताबिक वीडियो में युवक खंडवा में फिलिस्तीन का झंडा लहराते नजर आ रहे हैं। इसके बाद वे शिकायत लेकर मोघट थाने पहुंचे।

शिकायत में कहा गया है कि जुलूस शहर के शिवाजी चौक पहुंचने पर वहां फिलिस्तीन का झंडा लहराया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में एक युवक रेहान को हिरासत में लिया गया है। हिंदू संगठनों ने आरोपितों और आयोजकों के खिलाफ देशद्रोह के मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button