ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
मध्यप्रदेश

बैंक में लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कर्ज चुकाने और जीजा के इलाज के लिए बना लुटेरा

इंदौर: इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बंदूक के दम पर बैंक लूट की वारदात को अंजाम देने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के एटा से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अब पुलिस उसे इंदौर लेकर आई है लूट की वारदात को अंजाम देने के कारणों के बारे में पूछताछ करेगी। प्रारम्भिक तौर पर यह बात सामने आई है कि नौकरी नहीं मिल पाने और कर्ज से आरोपी परेशान था। पूरा मामला इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र का है। बता दे विजयनगर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक बदमाश ने बैंक लूट की वारदात को अंजाम दिया था। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को चिन्हित किया और उनके घर से 3 लाख रु. बरामद किए थे वह अपनी पत्नी और बच्ची को पैसे देकर फरार हो गया था, जिसके चलते पुलिस उसकी पत्नी और बच्ची से लगातार पूछताछ करने में जुटी हुई थी। इसी दौरान पुलिस को पत्नी और बच्ची ने यह जानकारी दी कि आरोपी मैनपुर और उत्तर प्रदेश के एटा जा सकता है।

बताया जा रहा है कि मैनपुर में उसकी बहन रहती थी जबकि एटा में उसका पैतृक गांव है। इसलिए पुलिस ने जब मैनपुर में उसकी बहन के वहां पर दबिश दी तो आरोपी वहां से फरार हो गया लेकिन मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने एटा में उसके पैतृक गांव में जब दबिश दी, तो आरोपी अपने ही घर पर मिला इसके बाद पुलिस ने आरोपी अरुण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और उसे अब इंदौर लाया जा रहा है।

वही प्रारंभिक तौर पर यह बात सामने आ रही है कि आर्थिक तंगी और अपने ऊपर चढ़ा कर्ज उतारने के लिए और जीजा के इलाज के लिए पैसे की ज़रूरत थी और इन्ही वजह से बैंक लूट की वारदात को अंजाम दिया था और वह वारदात का अंजाम देने में सफल भी हो गया लेकिन पुलिस ने तकरीबन 1172 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद कुछ ही घंटे में आरोपी को चिन्हित कर इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया था।

वही एसीपी कृष्ण लाल चंदानी का कहना है कि आरोपी इंदौर में वारदात को अंजाम देकर बस के द्वारा आगरा पहुंचा और वहां से मैनपुरी पहुंचा। वहीं अभी प्रारंभिक तौर पर पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को यह जानकारी दी की मैनपुरी में रहने वाली बहन के पति की तबीयत खराब थी और बहन ने इलाज के लिए पैसे मांगे थे और वह पैसे मेरे पास नहीं थे और इसी के चलते इस पूरी लूट की वारदात को अंजाम दिया। साथ ही आरोपी काफी दिनों से बेरोजगार था उसके पास जो बंदूक थी उस बंदूक के आधार पर कोई भी बैंक उसे सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी नहीं दे रही थी और उसने नौकरी के लिए सबसे पहले ओरिएंटल बैंक में प्रयास कर लेकिन जो बंदूक उसके पास थी उस बंदूक के आधार पर उसे नौकरी नहीं मिली इसी के साथ उसने कई और बैंकों और अन्य जगहों पर भी नौकरी का प्रयास किया लेकिन नौकरी नहीं मिली जिसके कारण वह काफी डिप्रेशन में आ गया और संभवत इसी के चलते उसने इस पूरी वारदात को अंजाम दे दिया। फिलहाल पकड़े गया आरोपी अपने मामा के वहां पर छुपा हुआ था लेकिन मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अब उसे इंदौर लाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button