ब्रेकिंग
Leopard Attack in Maharashtra: बिजली कटते ही गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने बोला हमला, मासूम बच्चे ... Viral Video from Bihar: भागलपुर-दानापुर एक्सप्रेस में स्नैचर की करतूत, यात्रियों ने पकड़ा तो जान की ... Police Headquarters Ranchi: कैंसर, किडनी ट्रांसप्लांट और हार्ट सर्जरी के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत, ... Khunti Sadar Hospital: इलाज के दौरान मजदूर की मौत से शोक, ठेकेदार और परिजनों ने दी घटना की जानकारी Ganga Erosion in Sahibganj: खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर बह रही गंगा, रेलवे ट्रैक और नदी के बीच की द... Kanker News: उत्तर बस्तर कांकेर में वन्यजीवों की दस्तक, शहर के मठ में दिखा तेंदुआ तो पानी की टंकी पर... Archaeological Circuit in MP: एरण, ओरछा, सांची और भोजपुर को एक सूत्र में पिरोने की तैयारी, देशी-विदे... Train Timings 2026: 5 अक्टूबर से 24 नवंबर तक चलेगी वलसाड-दानापुर स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल और... Teacher Promotion in MP: शिक्षकों को करना होगा थोड़ा और इंतजार, पात्रता परीक्षा के बाद करीब 30 हजार ... Gwalior News: पड़ाव थाने के सामने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, दुकान में घुसकर मिठाई विक्रेता को मार...
देश

Delhi election: शुरुआती रुझानों में AAP को बहुमत, BJP दूसरे नंबर पर…कांग्रेस की झोली खाली

नई दिल्लीः दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के अभी तक प्राप्त रुझानों के अनुसार आम आदमी पार्टी (AAP) एक बार फिर बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। विधानसभा की 70 सीटों के लिए मंगलवार सुबह आठ बजे 21 केंद्रों पर मतगणना शुरू हुई। वोटों की जिनती जैसे ही शुरू हुई AAP ने आपना खाता खोलते हुए भाजपा और कांग्रेस को पछाड़ दिया। हालांकि दोपहर बाद तस्वीर साफ होगी और फाइनल रिजल्ट आएंगे लेकिन अब तक के रुझानों में AAP को बहुमत मिल रहा है जबकि कांग्रेस की झोली अभी खाली है।

कुल सीटें: 70\70

पार्टी आगे पीछे
AAP 58
BJP 12
कांग्रेस 00

 

LIVE अपडेट्स

  • मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से आगे चल रहे हैं।
  • उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पटपड़गंज से शुरुआती बढ़त बनाई।
  • शाहदरा से विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल आगे हैं।
  • विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने रोहिणी से शुरुआती बढ़त बना ली है।
  • शकूर बस्ती से स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भी आगे हैं।
  • ग्रेटर कैलाश से आप के सौरभ भारद्वाज बढ़त बनाए हुए हैं।
  • विश्वास नगर से भाजपा के ओम प्रकाश शर्मा आगे हैं।
  • मालवीय नगर से आप के सोमनाथ भारती ने शुरुआती बढ़त बनाई है।
  • संगम विहार से पूनम आजाद पीछे चल रही हैं।
  • राजेंद्र नगर से आप के राघव चड्ढा आगे हैं।
  • ओखला से अमानतुल्ला खान आगे हैं।
  • हरिनगर से भाजपा के तेजिंदर पाल सिंह बग्गा आगे हैं।
  • कांग्रेस के हारुन युसुफ बल्लीमारान से आगे हैं।
  • चांदनी चौक से अल्का लांबा पीछे हैं।
  • कपिल मिश्रा माडल टाउन से पीछे हैं।
  • भाजपा के उम्मीदवार करावल नगर, कृष्णानगर, बदरपुर, घोंडा, मोतीनगर, बिजवासन और दिल्ली कैंट से आगे चल रहे हैं।

बता दें कि दिल्ली में मतदान खत्म होने के करीब 24 घंटे बाद चुनाव आयोग ने रविवार शाम को घोषणा की कि विधानसभा चुनाव में अंतिम मतदान प्रतिशत 62.59 रहा जो 2015 के आंकड़े से पांच फीसदी कम है। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए शनिवार को मतदान संपन्न होने के बाद चुनाव अधिकारियों ने कहा था कि 61.46 फीसदी मतदान हुआ जिसमें संशोधन भी संभव है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button