ब्रेकिंग
Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका... Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में थमा भारी बारिश का दौर, अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम वर्... Jalandhar Road Accident: जालंधर-जम्मू नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, वैष्णो देवी से लौट रहे 2 श्रद्धा... Gurdaspur Crime News: फर्जी वसीयत बनाकर हड़पी जमीन, दोरांगला पुलिस ने जालंधर के 4 लोगों पर दर्ज किया... Jalandhar Weather Update: जालंधर में पॉकेट रेन से गिरा तापमान, उमस से मिली राहत; कई इलाकों में हुआ ज...
बिहार

कटिहार: मोहर्रम का मेला देखने गई विधवा महिला के साथ युवक ने किया रेप, FIR दर्ज

बिहार के कटिहार जिले में मोहर्रम का मेला दिखाने के बहाने गांव के ही युवक ने विधवा महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. आरोपी ने घटना को उस समय अंजाम दिया, जब महिला मोहर्रम का मेला देखने के लिए जा रही थी, तभी आरोपी ने महिला को आम के बाग में ले जाकर दुष्कर्म किया. पीड़िता महिला ने बताया कि आरोपी ने दुष्कर्म करने के बाद धमकी भी दी थी, अगर वह कहीं मुंह खोलेगी तो उसके साथ कुछ ठीक नहीं होगा. महिला ने परिवार को घटना की जानकारी दी और नजदीकी थाने में शिकायत भी दर्ज कराई.

मामला रौतारा थाना क्षेत्र का है. पीड़ित महिला ने रौतारा थाने में शिकायत पत्र देकर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया. शिकायती पत्र में महिला ने बताया कि वह बीती 17 जुलाई की शाम को गांव से बाहर मोहर्रम का मेला देखने जा रही थी. इसी दौरान उसी के गांव का मोहम्मद राजा बाइक से आया और कहां जा रही हो पूछने लगा. जब महिला ने बताया कि वह गांव के बाहर मेला देखने जा रही तो मोहम्मद राजा ने कहा कि वह भी उसी तरफ जा रहा है और यह कहकर अपनी बाइक में बैठा लिया.

बाग में ले जाकर किया दुष्कर्म

महिला ने बताया कि युवक मेले में न ले जाकर, उसे आम के बागान में ले गया और जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया. साथ ही उसने किसी को भी न बताने की धमकी भी दी. महिला ने बताया कि मोहम्मद राजा ने उसे मेला घुमा कर फिर देर रात घर के पास बाइक से छोड़ दिया. महिला ने दुष्कर्म की जानकारी सुबह अपने ससुर को दी. इस पर ससुर मोहम्मद राजा के घर पहुंच गया और पूरी घटना की बात गांव में फैल गई. जब गांव में यह बात फैली तो गांव वालों ने पंचायत बैठाने को कहा.

पीड़ित परिवार की घर में घुसकर की पिटाई

महिला के ससुर ने बताया कि शिकायत करने के बाद मोहम्मद राजा के पिता शेख शाहबाज, तौफीक और कई अन्य लोगों ने घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की. मारपीट होने के बाद पीड़ित परिवार अपनी बहू के साथ रौतारा थाने पहुंचा और मोहम्मद राजा और उसके परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई. वहीं, पूरे मामले पर आरोपी पक्ष का कहना है कि महिला विधवा है. इसलिए महिला के परिवार वाले जबरदस्ती मोहम्मद राजा के गले में उसे बांधना चाहते हैं. घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी राजा फरार है.

पूरे मामले को लेकर रौतारा थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार के मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. वहीं आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित महिला को मेडिकल जांच के लिए कटिहार भेजा गया. मेडिकल जांच आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Back to top button