ब्रेकिंग
Delhi News: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत ढहने पर बड़ा एक्शन, साउथ जोन DC समेत 4 इंजीनियर निलंबित; ... IIT Mandi News: भगवद्गीता आधारित पोस्टर पर जातिगत भेदभाव का आरोप, डायरेक्टर लक्ष्मीधर बेहरा ने दिए ज... Bihar Flood Alert: पटना में टूटा 2016 का रिकॉर्ड, पवन सिंह के घर में घुसा पानी; 9 जिलों में भारी बार... MPSC ड्रग इंस्पेक्टर पेपर लीक: मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच तेज, 7वीं रैंकर ऋतुजा पाटील से पूछताछ Khunti Murder Case: खूंटी में 8 महीने की गर्भवती प्रेमिका की हत्या कर जंगल में फेंका शव, आरोपी प्रेम... Varanasi Shreya Murder Case: 20 दिन बाद पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी विवेक चौबे गिरफ्तार, पैर में ल... Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 30 साल पुरानी 5 मंजिला PG इमारत ढही, 6 छात्रों की मौत; मकान... Delhi News: सत्य निकेतन PG हादसे में मकान मालिकों पर कसेगा शिकंजा, स्निफर डॉग्स की मदद से NDRF का सर... अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण
देश

केजरीवाल की कामयाबी के पीछे पत्नी सुनीता का बड़ा हाथ, आज B’day पर देंगे ‘जीत का तोहफा’

नई दिल्लीः दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के रुझानों के अनुसार आम आदमी पार्टी (AAP) एक बार फिर बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। वहीं चुनावी नतीजों से इतर आज का दिन केजरीवाल के लिए बेहद खास है। दरअसल आज केजरीवाल की पत्नी सुनीता का जन्मदिन भी है। केजरीवाल आज अपनी पत्नी को उनके जन्मदिन पर जीत का तोहफा देने जा रहे हैं।

पत्नी सुनीता ने इस बार सीएम पति के लिए खूब जोर-शोर से चुनाव प्रचार किया था। यहां तक कि केजरीवाल को दोनों बच्चे भी इस बार प्रचार प्रसार में जुटे रहे। राजनीति से हटकर बात करे तो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की दुनिया और अपने विपक्षियों के बीच में भले ही कैसी भी छवि हो लेकिन उनकी पत्नी की नजरों में वे हीरों हैं। सुनीता और केजरीवाल की लव स्टोरी बड़ी दिलचस्प है। उनको अपने प्यार का इजहार करने में महीनों लग गए थे। दिल्ली सीएम ने पत्नी सुनीता से लव मैरिज की थी।

प्रपोज करने में लगाए महीनों
सुनीता का सपना था कि उनका होने वाला पति ईमानदार होने के साथ ही देश सेवा को प्राथमिकता देने वाला हो। इंडियन रेवेन्यू सर्विस की परीक्षा पास करने के बाद केजरीवाल और सुनीता नागपुर स्थित नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन में पहली बार मिले। धीरे-धीरे दोनों की नजदीकियां बढ़ती गईं और पक्की दोस्ती हो गई। उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई लेकिन दोनों ने ही एक-दूसरे को प्रपोज नहीं किया। प्यार का इजहार करने में केजरीवाल को करीब 4 महीने लग गए। इसके बाद दोनों ने एकसाथ जिंदगी बिताने का फैसला लिया।

सीएम तक के सफर में सुनीता का बड़ा हाथ
केजरीवाल खुद कई बार कह चुके हैं कि उनका सीएम तक का सफर आसान नहीं था। उनके जीवन में हर सफलता और कामयाबी के पीछे पत्नी सुनीता का हाथ है। चाहे अन्ना हजारे के साथ अनशन धरना हो या फिर अपनी ही पार्टी के नेताओं द्वारा गलाए आरोपों से घिरे केजरीवाल को सुनीता ने काफी सपोर्ट किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button