ब्रेकिंग
Dewas Road Accident: शिप्रा अमलतास हाईवे पर भीषण हादसा; कार की टक्कर से 2 बाइक सवारों की मौत, ग्रामी... Dindori Road Accident: शहपुरा में भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई, एक युवक की मौत Bhopal Stunt Video: पुणे से पटना जा रही कार के साथ भोपाल की सड़कों पर स्टंटबाजी; चालक गिरफ्तार, गाड़... Chitrakoot Power Crisis: जज के बंगले की बिजली कटी तो पूरे शहर में हुआ अंधेरा; चित्रकूट विवाद ने पकड़ा... Twisha Sharma Case: रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह CBI की गिरफ्त में; 14 तीखे सवालों से खुलेगा मौत का राज... Ghaziabad Murder Case: खोड़ा में सूर्या चौहान की हत्या पर मायावती का बड़ा बयान; सरकार को दी सख्त चेता... UP Electricity Bill Hike: यूपी में बिजली हुई महंगी; जून के बिल में 10% अतिरिक्त सरचार्ज का झटका, जान... NDA 150th Passing Out Parade: एनडीए की भव्य पासिंग आउट परेड संपन्न; 353 कैडेट्स बने अधिकारी, 18 महिल... IPL 2026 Qualifier 2: रियान पराग ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को क्यों डांटा? मैच के बाद वायरल वीडियो... Karuppu Box Office Collection: सूर्या की 'करुप्पु' का धमाका; थलपति विजय की 'सरकार' को पछाड़कर 300 करो...
खेल

Share Market की धमाकेदार शुरुआत, Sensex-Nifty ऑल टाइम हाई पर

नई दिल्ली। शेयर बाजार की आज रिकॉर्ड शुरुआत हुई। सेंसेक्स आज नए शिखर 52,566.76 पर पहुंच गया। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। सुबह 09:16 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 213.45 अंकों की तेजी के साथ 52,513.92 और निफ्टी 73.25 अंक बढ़कर 15,811.00 के स्तर पर खुला। यह सेंसेक्स-निफ्टी का उच्चतम स्तर है। गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 358.83 अंकों की तेजी के साथ 52300.47 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 102.40 अंक की बढ़त के साथ 15737.75 के स्तर पर बंद हुआ था।

आज शुरुआती कारोबार के दौरान प्रमुख शेयरों में पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस, एचडीएफसी, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, एचसीएल टेक, मारुति के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व और टाइटन के शेयर लाल निशान पर खुले।

अमेरिका में मई महीने के मुद्रास्फीति आंकड़े आने से पहले एशिया के अन्य बाजारों में तेजी रही। शेयर बाजार के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक बुधवार को शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने 846.37 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Related Articles

Back to top button