ब्रेकिंग
पीथमपुर में स्थापित हुआ आधुनिक ईवी प्लांट: सालाना बनेंगी 5000 इलेक्ट्रिक बसें भोपाल के जेपी अस्पताल में हज-2027 की तैयारियां तेज: मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस जांच शुरू सागर जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का तीखा हमला: मंत्री गोविंद राजपूत पर लगाए गंभीर आरोप अनाज के दानों से विदेशी मेहमानों का अनोखा स्वागत: नर्मदापुरम के किसान ने दिखाई अनूठी कला MP Barrier Free Tolling: देवास-भोपाल कॉरिडोर पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू, FASTag और कैमरों से ऑटोमैटिक क... Ladli Behna Yojana 40th Installment: 13 सितंबर को आगर-मालवा से 40वीं किस्त जारी करेंगे सीएम मोहन याद... Indore Police Bravery: इंदौर में धू-धू कर जली कार, ट्रैफिक पुलिस टीम ने कांच तोड़कर चालक को निकाला; ... Jabalpur News: 4 साल पहले तोड़ा स्कूल भवन, आज तक नहीं बनी छत; पेड़ के नीचे और आंगनबाड़ी में पढ़ने को... Jabalpur News: कीचड़ भरे रास्ते पर तड़पकर हुई डिलीवरी, गुस्साए पूरे गांव ने फावड़ा उठाकर खुद बना डाल... जबलपुर में बेलगाम डंपर का कहर: मंदिर से घर लौट रही महिला शिक्षिका को कुचला, इलाज के दौरान मौत
मध्यप्रदेश

बैंक में बुजुर्ग से पैर की मालिश कराते दिखे मैनेजर, मानवता को शर्मसार कर देने वाला वीडियो वायरल

दमोह: भले ही हिन्दोस्तान से नबाव चले गए हो लेकिन आज भी शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों की नबावी शौक ख़त्म नहीं हुए है। आज भी गरीबों मज़लूमों से ख़ुशामद कराना अपनी शान समझते हैं। ऐसी ही एक तस्वीर दमोह जिले से सामने आई जब जिले के पथरिया सेवा सहकारी समिति बैंक के प्रबंधक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया जिसमें प्रबंधक अपनी उम्र से दोगुने एक बुजुर्ग से बैंक के भीतर ही पैर की मालिश करा रहा।

वीडियो वायरल होने के बाद जिन लोगों ने देखा वह इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते देखे गए। अब जब किसी उपभोक्ता के द्वारा वीडिओ बनाकर जब वायरल कर ही दिया गया तो सहकारी समिति के महाप्रबंधक को अपने शाखा प्रबंधक का पक्ष लेना ही मजबूरी बन और सवाल के जवाब में  बता रहे हैं कि उनके पैर में मोच थी इसलिए वह उसे ठीक करवा रहे थे।

दरअसल ग्रामीण इलाकों में किसानों के लेन देन करने समिति बनाई गई है, जहां से किसान अपनी जमा पूंजी रखते हैं और जरूरत पड़ने पर कर्ज लेकर खेती करते हैं। ये समितियां शाखा से जुड़ी होती हैं। ऐसी ही एक शाखा पथरिया के झंडा चौक पर संचालित है जहां राजेश जैन प्रबंधक हैं, ये वीडियो वहीं का बताया जा रहा है। लोगों की मानें तो शाखा प्रबंधक जैन को आराम करने की ऐसी आदत है कि कार्यालय में आने के बाद आराम करने लगते है। हालांकि ये पता नहीं चल पाया है कि जिस बुजुर्ग के द्वारा शाखा प्रबंधक के पैर की मालिश की जा रही थी वह कौन है। लोगों ने इतना जरूर बताया कि वह आए दिन शाखा में अपने काम से आता जाता रहता है।

Related Articles

Back to top button