ब्रेकिंग
Deep Narayan Singh Yadav: सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की बढ़ी मुश्किलें, लखनऊ-झांसी में... Narmada Award Dispute: 4 राज्यों के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता, अमित शाह की मौजूदगी में सुलझा सालों पुर... Alliance Reality Show: कुशाल टंडन से भिड़ीं उर्फी की बहन डॉली जावेद, शो में मचा बवाल Monsoon Car Care Tips: बारिश में अपनी कार को जंग और हादसों से कैसे बचाएं? अपनाएं ये आसान टिप्स Ram Mandir Trust: SBI खातों के संचालन के लिए 3 सदस्यीय समिति गठित, बिना हस्ताक्षर नहीं निकलेगा पैसा PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स...
मध्यप्रदेश

केंद्रीय बजट को लेकर बोले सीएम डॉ मोहन यादव- महंगाई पर लगेगी लगाम, मप्र को विकास के साथ कदमताल का मिलेगा मौका

भोपाल। मंगलवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट पेश किया। इस बजट को लेकर सत्तापक्ष व विपक्ष के नेताओं की ओर से तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इस बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के लिए जो बजट पेश किया है, उसके लिए मैं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई देता हूं।

उन्होंने कहा कि इस बजट में भारत की चमक और महंगाई दर पर कंट्रोल करने की भावना परिलक्षित होती है। खासकर सरकार की जो नौ सूत्रीय योजनाएं प्रस्तुत की गईं। ये योजनाएं कृषि उत्पादकता, रोजगार व कौशल प्रशिक्षण, आर्थिक विकास, समावेशी मानव संसाधन विकास और सामाजिक न्याय पर केंद्रित है। निश्चित रूप से इस बजट के माध्यम से यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया में नई पहचान कायम करेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आगे कहा कि यह बजट मप्र को भी अपने विकास के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ने का मौका देगा। विकसित भारत में विकसित मध्यप्रदेश की संभावना छिपी हुई है। इसके लिए केंद्रीय वित्त मंत्री को पुन: बधाई देता हूं।

Related Articles

Back to top button