ब्रेकिंग
Pregnant Woman Murder Case: पाटन थाना क्षेत्र के रानीताल पुलिया की घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को कि... Madhya Pradesh Crime & Accident: जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज, पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सूझ... Madhya Pradesh Police Action: सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जमीन विवाद के चलते ज्योति चौरसिया की हत्या क... Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां... MP Politics: "हम दो, हमारे पांच" का नारा देकर सुर्खियों में आए खरगोन-बड़वानी सांसद, जिम की जगह अखाड़... Madhya Pradesh Coal Mines: उमरिया कालरी के इतिहास और रोजगार पर मंडराए संकट को लेकर उग्र हुआ आंदोलन ATRI Campus Bhopal & Dairy Plant: सीएम डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में होगा एमओयू, ड्रोन और एआई तकनीक प... Swami Prasad Maurya Joins INDIA Alliance: राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष ने कांग्रेस दफ्तर म... Bareilly Murder Mystery Solved: भमोरा थाना क्षेत्र के कुड्डा गांव में मां की हत्या का आरोपी दूसरा बे...
मध्यप्रदेश

सतना में ट्रांसपोर्ट नगर के तालाब में डूबे सगे भाई, एक की मौत; दूसरा गंभीर

सतना। एमपी के सतना में कोलगवां के निकट ट्रांसपोर्ट नगर हृदयविदारक घटना से एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। एक ही परिवार के दो सगे भाई पांच दोस्‍तों के साथ तालाब में नहाने के लिए गए थे। नहाते हुए दोनों भाई गहरे पानी की तरफ चले गए। तालाब में डूबने से छोटे की मौत हो गई जबकि जबकि बड़े की हालत गंभीर है।

ट्रांसपोर्ट नगर के निर्माणाधीन तालाब में हुआ हादसा

कोलगवां थाना अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर के निर्माणाधीन तालाब में भरे पानी में डूब जाने से पीयूष गुप्ता पिता शिव शरण गुप्ता उम्र 14 वर्ष निवासी निधि स्कूल के पास नई बस्ती सतना की मौत हो गई। जबकि उसके बड़े भाई प्रिंस गुप्ता उम्र 16 वर्ष की हालत गंभीर है। प्रिंस का इलाज सतना जिला अस्पताल में चल रहा है।

बच्चों की आवाज सुनकर आसपास मौजूद रहे लोग भागे

दोनों भाई प्रिंस और पीयूष मोहल्ले के कुछ अन्य दोस्‍तों के साथ ट्रांसपोर्ट नगर तालाब में नहाने गए थे। नहाते हुए दोनों भाई गहरे पानी की तरफ चले गए जबकि 5 अन्य बच्चे भी पानी मे डूबने लगे। बच्चों की आवाज सुनकर आसपास मौजूद रहे लोग उधर भागे और पानी मे कूद पड़े। लोगों ने 5 बच्चों को तो डूबने से बचा लिया लेकिन प्रिंस और पीयूष पानी मे डूब गए और दिखाई नहीं दिए।

इलाज शुरू होने के कुछ ही समय के अंदर पीयूष ने दम तोड़ा

काफी मशक्‍कत के बाद दोनों लोगों केा भी निकाल लिया और एम्बुलेंस बुला कर दोनों को अस्पताल भेजा। उस वक्त दोनों की सांसें चल रही थीं लेकिन अस्पताल में इलाज शुरू होने के कुछ ही समय के अंदर पीयूष ने दम तोड़ दिया। प्रिंस की हालत गंभीर है। उसे आईसीयू में रखा गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button