ब्रेकिंग
Ferozepur News: बिजली कटौती से बेहाल किसान; पावरकॉम दफ्तर के बाहर किया जोरदार प्रदर्शन, सरकार को घेर... Himachal Rail News: पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी; कांगड़ा वैली ट्रेन के नियमित संचालन ... Amritsar Crime News: पुलिस का नशा और गैंगस्टर नेटवर्क पर बड़ा प्रहार; भारी मात्रा में हथियार और ड्रग ... Big Action Against Drugs: अमृतसर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 1 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी फ्रीज, ड्... Gurdaspur News: रावी दरिया में पानी बढ़ने से टूटा संपर्क; मकौड़ा पत्तन में आधा दर्जन गांवों का रास्ता... Ludhiana Crime News: सेक्टर 32 में दिनदहाड़े फायरिंग और किडनैपिंग; 12 हथियारबंद बदमाशों ने युवक का कि... Punjab Weather Update: भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर; 1 जुलाई से पंजाब में तेज बारिश और आंधी का येलो... Punjab Roadways Update: पनबस के बेड़े में शामिल होंगी 387 नई बसें; लंबी दूरी के रूटों पर बढ़ेगी बसों ... Heatwave Alert: नवांशहर में गर्मी का कहर; 3 जुलाई तक राहत के आसार नहीं, जानें क्या है मौसम विभाग का ... Ludhiana Crime News: जंडियाली में स्कूल प्रिंसिपल की बेरहमी से हत्या; नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसक...
विदेश

UAE में पत्नी को आग से बचाते 90 फीसदी झुलसा भारतीय

दुबईः संयुक्त अरब अमीरात में अपने घर में आग लगने के बाद पत्नी को बचाने की कोशिश करते हुए 32 साल का एक भारतीय  90 प्रतिशत तक झुलस गया । अब वह जिंदगी की जंग लड़ रहा है। खलीज टाइम्स की एक खबर में एक करीबी रिश्तेदार के हवाले से बताया गया है कि केरल का रहने वाला अनिल नाइनन बेहद नाजुक हालत में है और वह 90 फीसदी तक झुलस गया है।

अनिल की रिश्तेदार जूली के अनुसार  उसकी हालत बहुत नाजुक है। हम सभी उनके लिए दुआ कर रहे हैं।” बहरहाल, अनिल की पत्नी की हालत स्थिर है। रिश्तेदार ने कहा, ‘‘वह ठीक है। वह केवल 10 प्रतिशत तक झुलसी है और जख्मों से उबर रही है।” खबर के अनुसार, यह घटना सोमवार को हुई जब UAE में उम्म अल कुवैन शहर में एक अपार्टमेंट के गलियारे में लगे बिजली के बक्से में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। अनिल अपनी पत्नी नीनू को बचाने की कोशिश में झुलस गया।

रास अल खैमाह में सेंट थॉमस मार थोमा चर्च के विकार सोजन थॉमस ने अखबार को बताया कि दोनों को शेख खलीफा जनरल अस्पताल ले जाया गया और बाद में मंगलवार को अबू धाबी के मफराक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका चार साल का बेटा है। उन्होंने कहा पहले नीनू आग की चपेट में आई जब वह गलियारे में थी। बेडरूम में मौजूद अनिल अपनी पत्नी को बचाने के लिए भागा और आग की चपेट में आ गया।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button