ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें
देश

शेयर बाजार में बहार, 348 अंक चढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स और निफ्टी में भी उछाल

 खुदरा मुद्रास्फीति तथा औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े जारी होने से पहले चुनिंदा बड़ी कंपनियों की तेजी के दम पर बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 300 अंक से अधिक की बढ़त रही। बुधवार को बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 349.76 अंक यानी 0.85 प्रतिशत की तेजी के साथ 41565.90 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 93.30 अंक यानी 0.77 प्रतिशत की बढ़त के साथ बढ़त के साथ पर बंद हुआ।

दरअसल सेंसेक्स 331.04 अंक यानी 0.80 प्रतिशत की बढ़त के साथ 41,547.18 अंक पर चल रहा था। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 93.50 अंक यानी 0.77 प्रतिशत चढ़कर 12,201.40 अंक पर चल रहा था। मंगलवार को सेंसेक्स में 236.52 अंक और निफ्टी में 0.64 प्रतिशत की तेजी रही थी। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मंगलवार को 209.39 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की। हालांकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 344.63 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की।

सेंसेक्स की कंपनियों में हिंदुस्तान यूनिलीवर्स, टाटा स्टील, एनटीपीसी, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, नेस्ले इंडिया, पावरग्रिड और एक्सिस बैंक में तीन प्रतिश्त तक की तेजी रही। विश्लेषकों के अनुसार, घरेलू निवेशकों के तीसरी तिमाही के परिणाम, मुद्रास्फीति और औद्योगिक उत्पादन के आंकड़ों पर केंद्रित रहने का अनुमान है। एशियाई बाजारों में कारोबार के दौरान तेजी चल रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button