ब्रेकिंग
Mamata Banerjee X Bio: ममता बनर्जी ने X (Twitter) पर बदला अपना बायो; वकील शब्द जोड़कर बीजेपी को दिया... Noida Pollution Control: नोएडा में ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ शुरू; CAQM की फ्लाइंग स्क्वॉड ने 19 टीमों के स... Jabalpur Murder Case: जबलपुर में महिला की नृशंस हत्या; आंखें निकालीं, दांत तोड़े और शव को फांसी पर ल... Noida Crime News: नोएडा में टूर पैकेज के नाम पर करोड़ों की ठगी; रेंजर्स क्लब के 3 डायरेक्टर गिरफ्तार... Hapur Violence: हापुड़ में महाराणा प्रताप शोभायात्रा के दौरान पथराव और तोड़फोड़; कई लोग घायल, भारी प... Kota Hospital Tragedy: कोटा में सिजेरियन डिलीवरी के बाद 2 और महिलाओं की हालत नाजुक; अब तक 2 की मौत स... Mamata Banerjee News: "मैं खुद एक वकील हूं..."— ममता बनर्जी ने बीजेपी के खिलाफ कानूनी और राजनीतिक जं... Delhi News: दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर आतंकी हमले का अलर्ट; बढ़ाई गई सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर पुलि... Tamil Nadu Politics: थलापति विजय की TVK का रास्ता साफ; VCK के समर्थन से छुआ बहुमत का आंकड़ा, अब बनेग... Indore Crime News: इंदौर में दिनदहाड़े गोलीबारी से सनसनी; युवक को सरेआम मारी गोली, गंभीर हालत में अस...
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में कैबिनेट मंत्री रामनिवास रावत की सदस्यता समाप्त करने का कांग्रेस का आवेदन निरस्त

भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायक रहते भाजपा में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री रामनिवास रावत के विरुद्ध कांग्रेस की ओर से नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार द्वारा प्रस्तुत दलबदल कानून के तहत सदस्यता समाप्त करने का आवेदन निरस्त कर दिया है। आवेदन पर विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर कोई निर्णय लेते इसके पहले ही रावत ने विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था, जिसे आठ जुलाई को इसे स्वीकार कर लिया गया। इसके बाद सदस्यता समाप्त करने के आवेदन का कोई औचित्य नहीं रह गया था इसलिए इसे निरस्त कर दिया।

लोकसभा चुनाव के समय मुरैना जिले की विजयपुर विधानसभा सीट से विधायक रामनिवास रावत ने भाजपा का समर्थनकिया। मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की उपस्थिति में हुए कार्यक्रम में उन्होंने न केवल भाग लिया बल्कि मंच से ही उनके भाजपा में शामिल होने की घोषणा भी की गई।

कांग्रेस विधायक दल की बैठक में भी नहीं पहुंचे थे

इसी अवसर पर मुरैना नगर निगम की महापौर शारदा सोलंकी ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। रावत कांग्रेस विधायक दल की बैठक में भी नहीं आए। पार्टी ने मान लिया कि वे अब अपने साथ नहीं है इसलिए उन्हें सदन में अपने साथ न बैठाने का निर्णय लेकर आसन क्रम सूची में नाम ही नहीं भेजा।

कार्य मंत्रणा समिति से भी उनके स्थान पर दतिया से विधायक राजेंद्र भारती को सदस्य नामांकित कर दिया। मानसून सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने रावत के विरुद्ध दलबदल कानून के अंतर्गत सदस्यता समाप्त करने का आवेदन दिया।

विधानसभा अध्यक्ष इस पर विचार करते, इसके पहले ही उन्होंने त्यागपत्र दे दिया, जिसे तत्काल स्वीकार कर लिया गया। इसके बाद दलबदल कानून के तहत कार्रवाई का कोई विषय ही नहीं रह गया था इसलिए आवेदन को निरस्त कर दिया।

विजयपुर से अब भाजपा के टिकट पर लड़ेंगे चुनाव

रामनिवास रावत के त्यागपत्र देने से विजयपुर विधानसभा सीट रिक्त घोषित हो गई है। विधानसभा सचिवालय ने इसकी सूचना भारत निर्वाचन आयोग को भी भेज दी है ताकि वह उपचुनाव की प्रक्रिया कर सके। यहां मानसून के बाद अक्टूबर में चुनाव कराए जा सकते हैं। संभावना है कि रावत ही भाजपा के टिकट पर उपचुनाव लड़ें। अमरवाड़ा में भी पार्टी ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए पूर्व विधायक कमलेश शाह को चुनाव लड़ाया था।

सत्यपाल सिंह सिकरवार ने डाला डेरा

कांग्रेस भी विजयपुर में रामनिवास रावत को घेरने में कोई कसर नहीं रखेगी।मुरैना लोकसभा से पार्टी के प्रत्याशी सत्यपाल सिंह सिकरवार ने क्षेत्र में डेरा डाल रखा है। उन्होंने भी उपचुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। पार्टी ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष डा.गाेविंद सिंह के साथ पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह को उपचुनाव को प्रभारी बना दिया है।

Related Articles

Back to top button