ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
देश

प्यार को सरहद भी नहीं रोक पाई, PAK से आई मेहवीश बनी रहमान की दुल्हन

प्यार कोई सीमा का नहीं मानता है और न ही कोई बंधन मानता है. पाकिस्तान के लाहौर की रहने वाली 33 वर्षीय मेहवीश का दिल राजस्थान के चूरू के गांव पिथिसर के दो बच्चों के पिता रहमान पर आ गया था और अंततः उसने सारा बंधन तोड़ते हुए निकाह कर ली. लाहौर की रहने वाली मेहवीश ने अपने 2 बच्चों को छोड़कर अपने प्यार की हो गयी. इधर रहमान की पहले शादी हो चुकी है और उसके दो बच्चे हैं. मेहवीश की तलाकशुदा है.

रहमान की पहली पत्नी फरीदा पीहर भादरा में अपने दो बच्चों के साथ रह रही है. पाकिस्तान से आयी दुल्हन को ससुराल वाले बाघा बॉर्डर से लेकर रतननगर थाने पहुंचे, जहां उसके कागजात और दस्तावेज की जांच हुई.

पाकिस्तान के लाहौर की रहने वाली है मेहवीश

मेहवीश ने बताया कि पाकिस्तान के लाहौर में उसका घर है. जब केवल दो साल की थी. तो उसकी मां का निधन हो गया था. लगभग 15 साल पहले उसके पिता जुल्फीकार का भी निधन हो गया. 12 साल पहले वह अपनी बहन साहिमा के पास इस्लामाबाद जाकर वहां 2 महीने तक ब्यूटी पार्लर से संबंधित काम सीखा और वह अब ब्यूटी पार्लर का काम कर अपना पेट पालती है.

2006 में मेहवीश की बादामी बाग के एक शख्स से से विवाह हुआ था. पहले पति हुए दो बेटों की उम्र क्रमशः 12 साल और 7 साल है. शादी के बाद महवीश का पहला पति 2018 में उससे तलाक ले लिया और दूसरा विवाह कर लिया.

मेहवीश ने बताया कि पति से तलाक होने के बाद वह अकेली हो गयी थी. उसी दौरान इमो पर उसकी जान पहचान चूरू के गांव पिथिसर निवासी 30 साल के रहमान से हुई. दोनों का मोबाइल पर प्यार परवान चढ़ा और फिर उन लोगों ने शादी करने का फैसला किया. इसमें मेहवीश के बहन-बहनोई ने उनकी मदद की.

इमो पर रहमान की मेहवीश से हुई थी मुलाकात

उसके बाद मेहविश और रहमान से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए विवाह कर लिया. वर्तमान में रहमान कुवैत में ट्रांसपोर्ट का का बिजनेस कर रहा है. उमरा में 2023 में दोनों मिले और मक्का में शादी कर ली.

रहमान कुवैत में ट्रांसपोर्ट का बिजनेस करता है. उसके दो भाई हैं.रहमान का पिता अली शेर खेती और पशुपालन का काम करता है. रहमान का विवाह पहले साल 2011 में भादरा के फरीद के साथ हुआ था और उसकी दो संतान है, लेकिन अब उसकी पत्नी और वह दोनों अलग हो गये हैं. उसने मेहवीश से शादी कर ली.

और अब मेहवीश 45 दिनों की टूरिस्ट वीजा पर भारत आई है और उसने बाघा बॉर्डर से भारत में प्रवेश किया और ससुरालवाले उसे अपने घर ले आये हैं.

Related Articles

Back to top button