ब्रेकिंग
National Unity Day 2026: सरदार पटेल जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, वैश्विक ऊर्जा संकट और द... Alwar News: राजस्थान के अलवर में उपसरपंच चुनाव के दौरान भारी बवाल, ग्रामीणों के पथराव में डीएसपी देश... Noida Police Encounter: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ म... Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद बीजेपी को मिली बड़ी मजबूती, दो निर्दलीय ए... Sultanpur School Lift Collapse: सुल्तानपुर के जीडी गोयनका स्कूल में टूटी लिफ्ट, जनगणना ट्रेनिंग ले र... Rahul Gandhi on CEC Gyanesh Kumar: 'इंडिया' गठबंधन के जन महाभियोग कार्यक्रम में राहुल गांधी का बड़ा ... Filmmaker Sanjay Gupta Passes Away: 'काबिल' और 'शूटआउट एट वडाला' फेम निर्देशक का अचानक हुआ निधन, वर्... जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रकार निधि राजदान के साथ अपन... Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली आज, मध्य दिल्ली में भारी ट्... Azam Khan ED Custody News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का...
टेक्नोलॉजी

Electricity Bill करना है कम? तो ऐसे पता लगाएं AC, कूलर, पंखे ने कितनी बिजली फूंकी

आजकल बिजली का बिल हर महीने एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है. बढ़ती महंगाई और बिजली की बढ़ती खपत ने कई घरों का बजट बिगाड़ दिया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप अपनी बिजली की खपत को कम करके अपने बिल को कम कर सकते हैं? मगर ये सब कैसे होगा? इसका जवाब हम आपको बता रहे हैं. मार्केट कई ऐसे डिवाइस हैं जो आपको बता देंगे कि आपके घर की कौन सी चीज सबसे ज्यादा बिजली फूंक रही है.

अगर आपको इस बात का पता चल जाए कि घर में कहां बिजली का सबसे ज्यादा इस्तेमाल हो रहा है, तो आप समय रहते कदम उठा सकते हैं. इससे आपको बिजली का सही ढंग से इस्तेमाल करने में मदद मिलेगी. जब आप संभलकर बिजली की खपत करेंगे तो बिल भी कम हो जाएगा. आइए जानते हैं कि बिजली की खपत का कैसे पता चलता है.

पावर कंजप्शन ट्रैकर डिवाइस

पावर कंजप्शन ट्रैकर डिवाइस एक ऐसा गैजेट है जो आपके घर में इस्तेमाल होने वाली अलग-अलग इलेक्ट्रॉनिक चीजों की बिजली की खपत बताता है. इससे पता चलता है बिजली से चलने वाली कोई चीज बिजली की कितनी खपत कर रही है. आप किस तरह से अपनी बिजली की खपत को कम कर सकते हैं. इससे आपको तय करने में आसानी होगी कि बिजली का सही इस्तेमाल कैसे करना है.

पावर कंजप्शन ट्रैकर डिवाइस के फायदे

बिजली की कम खपत: यह डिवाइस आपको उन इलेक्ट्रॉनिक्स की पहचान करने में मदद करता है जो सबसे ज्यादा बिजली खाते हैं. इससे आप अपनी खपत को कम करने के लिए जरूरी कदम उठा सकते हैं.

बिजली का कम बिल: बिजली की खपत कम करने से आपका बिजली का बिल भी कम हो जाएगा. आपको जानकारी मिल जाती है कि कौन सी चीज ज्यादा बिजली खा रही है, तो आप उस चीज का जरूरत के मुताबिक ही इस्तेमाल करेंगे. नतीजतन बिजली का बिल कम करने में मदद मिलेगी.

कैसे काम करता है पावर कंजप्शन ट्रैकर डिवाइस?

यह डिवाइस एक प्लग की तरह होता है. इसे घर की दीवार पर सॉकेट में लगाएं. इसके बाद आप जिस इलेक्ट्रॉनिक चीज, जैसे- कूलर, पंखा, एसी, फ्रिज आदि की बिजली की खपत जानना चाहते हैं, उसे पावर कंजप्शन ट्रैकर प्लग से कनेक्ट करें.

यह डिवाइस आपको दिखाता रहेगा कि कितनी यूनिट खर्च हो रही हैं. ये वाई-फाई के जरिए काम करता है, और मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए आपके मोबाइल से जुड़ सकता है.

कहां से खरीदें?

इंटरनेट के जरिए आप बिजली ट्रैक करने वाले डिवाइस का इस्तेमाल कर सकते हैं. ऑफलाइन मार्केट के अलावा फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से आप इन डिवाइस क खरीद सकते हैं. हीरो ग्रुप का क्यूबो, टीपी-लिंक, विप्रो, हैवेल्स और फिलिप्स जैसे टॉप ब्रांड्स पावर कंजप्शन ट्रैकर डिवाइस बेचते हैं. इनकी कीमत करीब 700 रुपये से शुरू होती है.

Related Articles

Back to top button