ब्रेकिंग
West Bengal News: बंगाल में 1 जून से महिलाओं को मिलेंगे ₹3000, शुभेंदु सरकार का 'अन्नपूर्णा भंडार' प... पीएम मोदी का वडोदरा से संबोधन: 'वर्क फ्रॉम होम' अपनाएं और सोने की खरीदारी टालें, जानें क्या है वजह Mira Bhayandar News: काशीमीरा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने पर बवाल, सरनाईक और मेहता आमने-सामने BRICS Meeting Delhi: दिल्ली में जुटेगा BRICS, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर होगी चर्चा Rewa News: तिलक के दौरान दूल्हे के अफेयर का खुलासा, शादी से मना करने पर लड़की पक्ष को दौड़ा-दौड़कर प... Secunderabad News: बीटेक छात्र यवन की हत्या का खुलासा, लड़की के पिता-भाई समेत 10 आरोपी गिरफ्तार UP BJP Meeting Lucknow: 2027 चुनाव का रोडमैप तैयार करेगी BJP, लखनऊ में 98 जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक Katihar Crime News: कटिहार में मानवता शर्मसार, नाबालिगों को खूंटे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवाकर जबरन ... Jamshedpur Triple Murder: जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पत्नी और दो बच्चों को उतार... Patna News: पटना के ‘एटीएम वाले सैलून’ पर बैंक का एक्शन, वायरल वीडियो के बाद हटाया गया SBI का बोर्ड
मध्यप्रदेश

बस स्टैंड पर नाबालिग युवती से मारपीट, ईंट उठाकर मारने दौड़ा युवक, लोगों ने बचाया

खैरागढ़: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ शहर के स्थानीय बस स्टैंड में एक नाबालिग युवती से मारपीट की घटना सामने आई है। जहां एक बाइक सवार युवक ने एक युवती को बीच सड़क पर मारना शुरू कर दिया। युवती एक अन्य युवक की मदद ली तो आरोपी ने उससे भी मोबाइल छीन कर जमीन पर पटक दिया। सरेराह नाबालिग युवती के साथ मारपीट की घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

सीसीटीवी कैमरा में साफ दिख रहा है कि सड़क पार करने के बाद आरोपी नाबालिग के साथ जमकर मारपीट करता है। तभी युवती के साथ अन्य युवक बीच बचाव करने लगता है। लेकिन आरोपी उससे भी धक्का मुक्की करने लगता है।

आरोपी युवक फिर से युवती को मारने लगता है, इतना ही नहीं मारने के लिए वह ईंट लेकर आता है। लेकिन तभी लोग इक्ट्ठा हो जाते हैं और युवक और युवती को बचा लेते हैं। फिलहाल झगड़े की वजह सामने नहीं आई है। मामले को लेकर नाबालिग युवती ने खैरागढ़ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button