ब्रेकिंग
IIT ISM धनबाद न्यूज़: निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा को मिलेगा 'महान शिक्षक पुरस्कार 2026' पलामू: सहिया गीता देवी हत्याकांड में FIR दर्ज, 48 घंटे में खुला Giridih Police Action: 13 चोरी की घटनाओं का खुलासा, सोना और नकदी के साथ सात अपराधी अरेस्ट Bokaro Steel Plant: विस्थापित अप्रेंटिस संघ का आंदोलन समाप्त, नियोजन पर बनी सहमति झारखंड: सरकारी स्कूलों में पोशाक और स्वेटर की राशि का इंतजार Hazaribagh Crime: संजीव बेदिया के अंगरक्षक निरंजन महतो की संदिग्ध मौत, जांच शुरू चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: 35 वार्डों के मतदान केंद्रों की ड्राफ्ट सूची जारी जालंधर न्यूज़: गर्लफ्रेंड के घर युवक की मौत मामले में नया मोड़, बहन ने किया हत्या का दावा अंबाला-चंडीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे: 15 दिसंबर से मिलेगा ट्रैफिक जाम से छुटकारा पंजाब में हड़ताली कर्मचारियों पर सरकार सख्त: मांगी गैरहाजिर कर्मियों की लिस्ट
मनोरंजन

वो 5 बातें, जो 3 फिल्मों से क्लैश के बावजूद Stree 2 को बॉक्स ऑफिस का बादशाह बना देंगी!

Stree 2 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है. इसके सामने तीन बड़ी फिल्में हैं. अक्षय कुमार की ‘खेल खेल में’ इसके साथ आ रही है. जॉन अब्राहम भी अपनी फिल्म ‘वेदा’ इंडिपेंडेंस डे को रिलीज कर रहे हैं. इसके अलावा चियां विक्रम की पैन इंडिया फिल्म ‘तंगलान’ भी इसी रोज़ आएगी.

हालांकि ये हिंदी फिल्मों के बिजनेस को बहुत ज़्यादा प्रभावित नहीं करेगी. लेकिन पिछले दिनों हमने देखा है कि साउथ की कई फिल्में अपने कंटेन्ट के दम पर हिंदी पट्टी में भी छा गईं. ऐसे में स्त्री 2 के सामने तीन बड़ी फिल्मों की चुनौती है. इसके बावजूद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर सकती है. फिल्म का प्री-रिलीज बज देखकर इसका अंदाजा भी लगाया जा रहा है. पर ये अनुमान क्यों सही हो सकता है, इसके कुछ कारण आपको बताए देते हैं.

1. ‘स्त्री’ की लीगेसी

सबसे पहली वजह है कि इसे सीक्वल होने का फायदा मिलेगा. ‘स्त्री’ की अपनी एक लीगेसी है. जब ये रिलीज हुई थी, अपने तरह की नई फिल्म थी. जनता ने इसे खूब पसंद किए था. पहली पिक्चर ने 129 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया था. वही पुराने चेहरे नई कहानी के साथ लौटेंगे, निश्चित है जनता इसे हाथोंहाथ लेगी. फिल्म का जैसा बज है उसे देखते हुए लग भी रहा है कि Stree 2 का जनता को बेसब्री से इंतजार था. ये इंतजार ही पिक्चर को खूब कमाई कराएगा.

2. हॉरर कॉमेडी फॉर्मूला

फिल्म के पास एक आजमाया हुआ हॉरर कॉमेडी फॉर्मूला है. इस यूनिवर्स की पहली फिल्म ‘स्त्री’ ही थी. इसके बाद आई ‘भेड़िया’ भी हिट रही. इस फिल्म से वरुण धवन का एक तरह से कमबैक हुआ. इसी साल आई ‘मुंज्या’ ने कमाल कर दिया. बिना किसी बड़े चेहरे के फिल्म ने सिर्फ अपने कंटेन्ट के दम पर ही 100 करोड़ से ज़्यादा कमा लिए. ऐसे में Stree 2 से उम्मीद बेईमानी तो नहीं है. ये पिक्चर शर्तिया फोड़ने वाली है. इसका कंटेन्ट फिल्म को बॉक्स ऑफिस की क्वीन बनाएगा.

3. कैमियोज भी तो हैं

फिल्म में कई सारे कैमियो होने वाले हैं. ये ‘स्त्री 2’ को और बड़ी फिल्म बनाता है. वरुण का कैमियो होने की बात कही जा रही है. वो ‘भेड़िया’ वाले कैरेक्टर में लौट सकते हैं. क्योंकि ‘स्त्री’ और ‘भेड़िया’ एक ही यूनिवर्स की फिल्में हैं. अक्षय कुमार भी फिल्म में दिख सकते हैं. कई लोग तो ये कह रहे हैं कि सरकटा भूत अक्षय कुमार ही हैं. इस खबर के बाद फिल्म को लेकर और ज़्यादा उत्सुकता बढ़ गई है. हालांकि ये बात सच है या नहीं, फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा.

4. अमर कौशिक का जादू

सबसे जरूरी बात है इस फिल्म के डायरेक्टर अमर कौशिक. उन्हें पता है जनता थिएटर में क्या देखने आएगी. क्योंकि इससे पहले ‘भेड़िया’ और ‘स्त्री’ वो बना चुके हैं. हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की फिल्म ‘मुंज्या’ से भी वो जुड़े रहे. इसलिए वो पब्लिक की नब्ज जानते हैं. फिल्म का ट्रेलर देखकर ऐसा लगा भी. जैसा ट्रेलर है, यदि फिल्म भी ऐसी ही निकलती है, तो ये बॉक्स ऑफिस के लिहाज से एक बड़ी फिल्म साबित होगी. बाकी ऐसा होता है या नहीं, ये आने वाला वक्त ही बताएगा.

Related Articles

Back to top button