ब्रेकिंग
Rahul Gandhi Politics Analysis: राहुल गांधी का मिशन 2029; मोदी के करिश्मे और गठबंधन की राजनीति के बी... Uttarakhand Corruption News: भ्रष्टाचार के खिलाफ CM धामी की बड़ी कार्रवाई; हरिद्वार के पूर्व अधिकारिय... Deoria Medical Negligence: मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही; टूटे दाहिने हाथ की जगह बाएं हाथ में चढ़ाया प... Varanasi Elevated Corridor: वाराणसी में 25 हजार करोड़ से बनेगा वरुणा और गंगा एलिवेटेड रोड; जाम से मि... Andhra Pradesh Crime News: पारिवारिक विवाद में पिता का खौफनाक कदम; तीन बेटियों की हत्या के बाद खुद द... Telangana Hospital Negligence: महिला की अस्थियों में मिली कैंची; सरकारी अस्पताल की लापरवाही से मां-ब... Winter Air Quality Delhi: प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन; पार्किंग फीस दोगुनी, व... Deoghar Housing Scam: अबुवा और पीएम आवास योजना में रिश्वत का खेल; बंदाजोरी पंचायत के ग्रामीणों ने लग... Congress vs RJD Jharkhand: राज्यसभा चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस-राजद आमने-सामने; 'घटिया मानसिकता' व... Child Labour Rescue Dumka: बासुकीनाथ में श्रम विभाग की बड़ी कार्रवाई; 3 बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, ...
देश

उमर और महबूबा के बाद शाह फैसल पर कसा शिकंजा, PSA के तहत मामला दर्ज

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती के बाद अब पूर्व आईएएस शाह फैसल पर जन सुरक्षा कानून यानी पीएसए के तहत मामला दर्ज किया है। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से ही फैसल नजरबंद हैं और फिलहाल वह श्रीनगर में हिरासत में हैं। शाह फैसल जम्मू एंड कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट (JKPM) के अध्यक्ष हैं। बता दें कि इस कानून के मुताबिक प्रशासन किसी भी व्यक्ति को बिना मुकदमे के छह महीने तक हिरासत में रख सकता है।

उमर-महबूबा पर भी लगा है PSA
जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने हाल में ही पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला, पीडीपी प्रमुख और पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती, सरताज मदनी, हिलाल लोन और अली मोहम्मद सागर और नईम अख्तर पर भी पब्लिक सिक्योरिटी एक्ट (PSA) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

जानें PSA है क्या
पब्लिक सिक्योरिटी एक्ट (PSA) जम्मू-कश्मीर का एक विशेष कानून है, जिसे साल 1978 में फारूक अब्दुल्ला के पिता शेख अब्दुल्ला ने लागू किया था। पीएसए के दो प्रावधान हैं- लोक व्यवस्था और राज्य की सुरक्षा को खतरा। पहले प्रावधान के मुताबिक किसी व्यक्ति को बिना मुकदमे के छह महीने तक और दूसरे प्रावधान के मुताबिक किसी व्यक्ति को बिना मुकदमे के दो साल तक हिरासत में रखा जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button