ब्रेकिंग
Delhi Stray Dogs Report: जानिए दिल्ली में क्यों बढ़ रहे हैं कुत्तों के हमले, पुरुषों और बच्चों पर ज्... Sukhbir Khalifa FIR Noida: पर्थला फ्लाईओवर पर प्रदर्शन के दौरान हंगामा, रास्ता रोकने और सरकारी संपत्... Tilak Nagar Slap Case Update: PWD मंत्री परवेश वर्मा के खिलाफ 5 शिकायतें दर्ज, लेकिन अभी तक कोई FIR ... Weather Forecast Today: मौसम का रौद्र रूप, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य भारत समेत इन राज्यों में बरसे... Ujjain Road Widening: सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच शाही मस्जिद हटाने पर हंगामा, पुलिस ने संभाला ... Raipur News: फिफ्टी परसेंट से ज्यादा संघर्ष के बाद रितेश पाल बने डांस रियलिटी शो के चैंपियन, मां के ... Gold and Silver Price Today: आज सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव, जानिए क्या हैं आपके शहर के ताजा भ... देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि...
देश

सिंधिया के बयान पर CM कमलनाथ ने जताई नाराजगी, कहा- घोषणा पत्र 5 साल के लिए है न कि पांच महीनों के लिए

नई दिल्ली: सीएम कमलनाथ ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी। सीएम कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस का चुनावी घोषणा पत्र पांच साल के लिए है न कि पांच महीने के लिए।
सीएम कमनलाथ दिल्ली में मीडिया द्वारा ज्योतिरादित्य सिंधिया के बयान जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी पार्टी द्वारा किए गए वादों को पूरा नहीं किया गया तो वे सड़कों पर उतरेंगे का जबाव दे रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी का वचन पत्र में किए वादे (घोषणा पत्र) पांच साल के लिए है, पांच महीनों के लिए नहीं।

बता दें कि, गुरुवार को मध्य प्रदेश में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के घोषणा पत्र को पवित्र ग्रंथ कहा था। सिंधिया ने अतिथी शिक्षकों को आश्वासन देते हुए कहा था कि,आपकी मांग हमारी सरकार के घोषणापत्र में शामिल है और यह हमारा पवित्र पाठ है। सरकार को एक साल हो गया है, शिक्षकों को थोड़ा धैर्य रखना होगा। हमारी बारी आएगी और यदि नहीं तो मैं आपको आश्वस्त करता हूं।” मैं तुम्हारी ढाल और तलवार बनूंगा।

उन्होंने कहा, “अगर घोषणा पत्र में सभी वादे पूरे नहीं होते हैं, तो यह मत सोचिए कि आप अकेले हैं। सिंधिया भी आपके साथ सड़कों पर उतरेंगे।” गौरतलब है कि इससे पहले भी सिंधिया ने पार्टी लाइन से हटकर जम्मू-कश्मीर में धारा 370 खत्म करने के सरकार के कदम का खुले तौर पर समर्थन करने के बाद पार्टी प्रमुख के पद को लेकर पिछले साल सुर्खियां बटोरीं। वहीं अपने प्रोफाइल से कांग्रेस हटाकर समाज सेवक व क्रिकेटर प्रेमी लिखा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button