ब्रेकिंग
Western UP Politics: 2027 के चुनाव से पहले मुस्लिम नेतृत्व पर घमासान, जानिए क्या है सपा की नई रणनीति... Pakistan Terror Link in Panchkula Firing: ड्रग्स तस्करी, हवाला और टेरर फंडिंग का हुआ बड़ा खुलासा, जि... Hisar Police Action: होटल 999 और होटल राज पर पुलिस का छापा, एसपी सिद्धांत जैन ने दी सख्त चेतावनी Chandigarh Crime News: टैक्सी लूट और हत्या के मामले में बड़ी सफलता, सेक्टर-56 के जंगल से दबोचे गए दो... Dementia and Alzheimer News: भूलने की बीमारी को न करें नजरअंदाज, पीजीआई में जल्द शुरू होगा खास बॉडी-... Haryana Khap/Panchayat News: मंत्री रणबीर गंगवा की ससुराल वाले गांव में पंचायत का बड़ा फैसला, एक ही ... Chandigarh News: रेजिडेंशियल और इंडस्ट्रियल बदलाव पर जनता की कड़ी आपत्ति, मास्टर प्लान की प्रक्रिया ... Abhay Chautala Statement: नूंह में होगी इनेलो की राज्यस्तरीय रैली, अभय चौटाला ने कहा— हरियाणा में बन... Gwalior Achleshwar Mahadev Trust Election 2026: अचलेश्वर महादेव न्यास चुनाव की तारीख तय; 11 अक्टूबर ... West Zone Judiciary Conference 2026: ग्वालियर में न्यायिक शिक्षा पर बड़ा आयोजन; 60 से ज्यादा जज और C...
खेल

विनेश फोगाट के बाद अब नया बवाल, अंतिम पंघाल ने 2 दिन भूखा रहकर खेला मैच, पहले राउंड में हार

पेरिस ओलंपिक 2024 पहले ही भारत के लिए खराब साबित हो रहे थे, जहां कई खिलाड़ी मेडल के सबसे करीब आकर चूक रहे थे. अब रेसलिंग के नतीजों के कारण ये विवादित भी होता जा रहा है. पहले ही निशा दहिया को मैच के दौरान चोटिल कर हराने के आरोप चल रहे थे. फिर 7 अगस्त को सबसे विवादित और दिल तोड़ने वाली खबर आई, जिसमें स्टार रेसलर विनेश फोगाट को वजन ज्यादा होने के कारण फाइनल से ही डिस्क्वालिफाई कर दिया गया. जहां विनेश के 100 ग्राम ज्यादा वजन को लेकर पहले ही काफी विवाद होने लगा था और अब अंतिम पंघाल के वजन को लेकर नया विवाद सामने आ गया है. अंतिम को ओलंपिक के अपने पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा.

19 साल की भारतीय रेसलर अंतिम पंघाल पेरिस ओलंपिक में अपना डेब्यू कर रही थी. बुधवार 7 अगस्त को उनका पहला मुकाबला था, जिसमें वो 53 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा ले रही थीं. अंतिम से काफी उम्मीदें थीं क्योंकि उन्होंने पिछले साल वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था और फिर सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था. ऐसे में अंतिम से बड़ी उम्मीदें थीं लेकिन हुआ उसका उल्टा. अपने पहले ही मैच में अंतिम कुछ ही मिनटों में 0-10 से हारकर बाहर हो गईं.

2 दिन तक भूखी रहीं अंतिम?

अब इस तरह से हारना चौंकाने वाला था लेकिन रेसलिंग में ऐसा होना कोई बड़ी बात नहीं है और अक्सर कई मुकाबलों में 10-0 से हार-जीत देखने को मिलती रही है. अब इस मामले में सनसनीखेज दावा किया गया है कि अंतिम पंघाल भी मैच से पहले अपना वजन 53 किलो तक बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रही थीं और इसलिए मैच से पहले लगातार 2 दिन तक उन्होंने कुछ नहीं खाया. यानी पूरी तरह भूखी रहीं, ताकि वो 53 किलो का अपना वजन बनाए रख सकें.

सवालों के घेरे में सपोर्ट स्टाफ

रेवस्पोर्ट्ज की रिपोर्ट में ये दावा किया गया है जिसमें ये चौंकाने वाला किया गया है जिसने एक बार फिर भारतीय पहलवानों के साथ मौजूद सपोर्ट स्टाफ की भूमिका को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है. इस मामले में अभी तक भारतीय ओलंपिक संघ या पेरिस ओलंपिक में भारतीय दल के ‘शेफ डि मिशन’ गगन नारंग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. ऐसे में आने वाले दिनों में अब यही भारतीय खेल में सबसे बड़ा मुद्दा होने वाला है.

Related Articles

Back to top button