ब्रेकिंग
Mumbai Crime News: मुंबई में 'स्पेशल 26' की तर्ज पर फर्जी IT रेड, कारोबारी से 1 करोड़ मांगने वाले 10... Badrinath Dham Accident: तप्त कुंड में 108 डुबकी लगाते समय बेहोश हुईं दो महिला श्रद्धालु, अस्पताल मे... Bijnor Road Accident: बिजनौर में बेकाबू कार ने खाना खा रहे लोगों को रौंदा, पंजाब के 3 व्यापारियों की... महाराष्ट्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: मंत्री कार्यालयों से 550 कर्मचारियों की मूल विभागों में वा... Indian Railways Alert: दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का फेरबद... Noida Street Food Hub: इंदौर की ‘56 दुकान’ की तर्ज पर नोएडा में बनेंगे 2 नए फूड मार्केट, 24 घंटे खुल... Dumka Crime News: दुमका में 23 वर्षीय विवाहिता से दरिंदगी, जीजा ने साथी संग मिलकर जंगल में किया दुष्... Canada Work Permit New Rules: बिना स्टडी परमिट 6 महीने तक कोर्स कर सकेंगे विदेशी कामगार, IRCC ने जार... Ludhiana Jail Security: जेल सुरक्षा के दावों की खुली पोल, चेकिंग के दौरान बंदियों से मिला नशीला पदार... Gurdaspur Fraud Case: कंस्ट्रक्शन कंपनी में पार्टनरशिप का झांसा देकर 18.84 लाख की ठगी, हिमाचल के व्य...
विदेश

J&K: पिछले डेढ़ माह में आतंकी घटनाओं में 60 फीसदी कमी, 20 आतंकी हुए ढेर

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर में आतंकवाद से संबंधित घटनाओं में इस साल के शुरूआती लगभग डेढ़ महीनों में पिछले साल इसी अवधि की तुलना में 60 प्रतिशत की कमी आई है। जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने यहां केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह से मुलाकात की और यह जानकारी दी। बैठक में सिंह ने मंत्री को केंद्रशासित प्रदेश के मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य के बारे में बताया। डीजीपी सिंह ने कहा मौजूदा साल में अब तक कोई भी पत्थरबाजी की घटना नहीं हुई है।

13 फरवरी तक 20 आतंकियों को मार गिराया, आतंकी घटनाओं में 60 फीसदी कमी
डीजीपी ने मंत्री को बताया कि जम्मू कश्मीर में आतंकी हिंसा की वारदातों में इस साल के शुरूआती करीब डेढ़ महीने में 2019 की इसी अवधि की तुलना में 60 प्रतिशत की कमी आई है। मंत्री को बताया गया कि इसी अवधि में आतंकियों के साथ मुठभेड़ की जगहों पर या मारे गए आतंकियों को दफनाने के दौरान पथराव की कोई घटना या कानून व्यवस्था से संबंधित कोई बड़ी घटना नहीं घटी। अधिकारियों ने बताया कि मंत्री के समक्ष विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया गया जिसमें इस बात को रेखांकित किया गया कि इस साल 13 फरवरी तक 20 आतंकियों को मार गिराया गया और चार को गिरफ्तार कर लिया गया।

DGP सिंह ने कहा कि इसके अलावा श्रीनगर में ग्रेनेड हमलों में शामिल 12 आतंकवादियों को भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं, 43 ओवर ग्राउंड वर्कर को भी गिरफ्तार किया गया है, जो कश्मीर घाटी या आस पास के इलाकों में ग्रेनेड फेंकने की घटनाओं में शामिल थे। मारे गए आतंकियों में 10 जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन के थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button