ब्रेकिंग
Balochistan News: बलूचिस्तान में क्यों बेबस हुई पाकिस्तानी सेना? रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने खुद खोल... India-US Trade Deal: रूस से तेल की खरीद बंद करेगा भारत? ट्रंप के 'मेगा डील' ऐलान के बाद बदल जाएगी दु... Meta Data Privacy 2026: क्या फेसबुक-इंस्टाग्राम आपकी जासूसी कर रहे हैं? ऑफ-मेटा एक्टिविटी सेटिंग से ... Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिव पूजा में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, पुण्य की जगह लग सकता ... वैलेंटाइन डे स्किन केयर: चेहरे पर आएगा चांद जैसा ग्लो, आजमाएं ये आसान घरेलू फेस पैक; हर कोई पूछेगा ख... RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- अवैध प्रवासियों को रोकना सरकार की जिम्मेदारी, जनसांख्यिकीय... Lonavala Tragedy: लोनावाला की 400 फीट गहरी खाई में मिली नवी मुंबई की लॉ छात्रा की लाश, ट्रैकिंग के द... Mamata vs Centre: दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं? ममता बनर्जी ने बंगाल से बुलाई स्पेशल फोर्स, दिल्ली में... नोएडा मर्डर: दहेज में फ्लैट नहीं मिला तो हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या; ससुराल वा... Mira Bhayandar Mayor Election 2026: डिंपल मेहता या रुबीना खातून? मीरा भाईंदर के मेयर पद के लिए कांटे...
मध्यप्रदेश

राज्य सेवा मुख्य परीक्षा अक्टूबर में, 5 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

इंदौर। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC Exam 2024) ने राज्य सेवा और वन सेवा मुख्य परीक्षा 2024 से जुड़ी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्रारंभिक परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों से मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने उम्मीदवारों को पांच सितंबर तक का समय दिया है। आवेदन प्राप्त होने के बाद आयोग परीक्षा के लिए जिलों में केंद्र निर्धारित करेंगे। खासबात यह है कि आयोग ने इस बार वनसेवा मुख्य परीक्षा पहले करवाना तय किया है। 6 अक्टूबर को पेपर रखें हैं। जबकि राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 21 से 26 अक्टूबर तक करवाई जाएगी।

20 जुलाई को आयोग ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोग ने परिणाम घोषित किया। राज्य सेवा में 110 पदों के लिए 3328 उम्मीदवार चयनित हुए हैं, जिसमें मुख्य भाग में 2775 और प्रावधिक भाग में 553 उम्मीदवार है। जबकि वन सेवा में 14 पदों के लिए मुख्य भाग में 284 और प्रावधिक भाग में 44 उम्मीदवार चयनित हुए हैं।

मध्य प्रदेश के इन शहरों में आयोजित होगी परीक्षा

  1. इंदौर
  2. भोपाल
  3. ग्वालियर
  4. जबलपुर
  5. छिंदवाड़ा
  6. रतलाम
  7. सतना
  8. सागर
  9. शहडोल
  10. बड़वानी
  11. बालाघाट

5 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन

आयोग ने 6 अगस्त से 5 सितंबर तक मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन मांगवाएं है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों को फार्म भरना है। आयोग ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 21 से 26 अक्टूबर तक रखी है। उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने के लिए एडमिट कार्ड 11 अक्टूबर से जारी होंगे।

सामान्य अध्ययन के चार, सामान्य हिन्दी व व्याकरण और हिन्दी निबंध का एक-एक पेपर होगा। सुबह 10 से दोपहर 1 बजे का सत्र रखा है।

Related Articles

Back to top button