ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
मध्यप्रदेश

उज्जैन में खेत में तीन लोगों के शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

उज्जैन : मध्य प्रदेश के उज्जैन में रविवार को एक खेत में तीन लोगों की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टि में मामला करंट लगने से मौत होना लग रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस ने तीनों शवों को अस्पताल पहुंचा दिया है। जानकारी के मुताबिक, रविवार को सरवन मोंगिया (40), प्रहलाद मोंगिया (38) और वकील बंजारा (30) के शव एक खेत में पड़े मिले। तीनों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

खाचरौद कस्बा थाना प्रभारी धन सिंह नलवाया ने बताया कि शहर से लगभग 10 किमी दूर रामतलाई गांव में एक खेत में तीन लोग मृत अवस्था में पड़े मिले। पास ही टूटी हुई हाई-टेंशन बिजली लाइन भी दिखी है। संभवत तीनों करंट की चपेट में आ गए। उन्होंने बताया कि  पुलिस को घटनास्थल पर कबूतरों से भरी एक बोरी और पक्षियों को पकड़ने के लिए एक जाल मिला भी मिला है। एक ग्रामीण ने शवों को देखा और पुलिस को सूचना दी। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

Related Articles

Back to top button