ब्रेकिंग
गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गा... Kinner Kailash Yatra 2026 Registration Date: किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेश... हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के 'पेपर लीक' पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी क... भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरो... NEET पेपर लीक मामले में बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, सीबीआई वकील के न पहुंचने पर मिली 3... जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोश... जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और ... इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए 'प्रधान जिंदाबाद' के न... PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग बिहार बंद के दौरान सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला SIT जवान सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू
देश

कोलकाता के RGKar हॉस्पिटल में जहां डॉक्टर से हुआ रेप, वहां अब नर्स से छेड़छाड़

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में महिला ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या की घटना के बाद पश्चिम बंगाल समेत देश के कई शहरों में भारी विरोध-प्रदर्शन हो रहा है. मामले की जांच सीबीआई से कराए जाने को लेकर जुड़ी याचिका पर कल मंगलवार को कलकत्ता हाई कोर्ट में सुनवाई होनी है. इस बीच इसी हॉस्पिटल में छेड़छाड़ और शारीरिक उत्पीड़न की एक और शिकायत दर्ज कराई गई है.

पिछले कुछ दिनों से विवादों में आए आरजी कर हॉस्पिटल में एक मरीज के परिजनों की ओर से छेड़छाड़ और शारीरिक उत्पीड़न की एक और शिकायत दर्ज कराई गई है. मरीज पक्ष पर ड्यूटी के दौरान तैनात नर्स के साथ छेड़छाड़ करने की शिकायत की गई है. मामले की सूचना एमएसवीपी हेल्थ (Medical Superintendent cum Vice-Principal, MSVP Health) को दी गई है. यह शिकायती पत्र बंगाली भाषा में लिखा गया है और इसे आरजी कर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल, कोलकाता के एमएसवीपी को संबोधित करके लिखा गया है.

हॉस्पिटल के ENT ओटी में सुरक्षा को लेकर चिंता

नर्स दीपानिता डिंडा ने हॉस्पिटल के ईएनटी ओटी में सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने बताया कि दोपहर एक बजे के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई समस्याएं हैं और उनकी ड्यूटी के समय अनधिकृत व्यक्ति (जैसे पार्टी के सदस्य और अन्य) ओटी में घुसने की कोशिश करते रहे हैं. इस वजह से कई तरह की समस्याएं पैदा हो रही हैं, जिसमें सुबह के स्टाफ से उचित संपर्क बनाए रखने में कठिनाई हो रही है. सुरक्षा को लेकर भी चिंता हो रही है, क्योंकि ओटी के एंट्री गेट पर उचित सुरक्षा व्यवस्था नहीं है.

उन्होंने अपनी ड्यूटी के दौरान बेहतर सुरक्षा व्यवस्था का अनुरोध किया है. साथ ही अधिकारियों से सुरक्षा और उचित कामकाज सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है.

… तो रविवार को CBI को सौंप देंगे केसः ममता

इस बीच पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने आज कहा कि अगर पुलिस आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की रेप और मर्डर का मामला रविवार तक सुलझाने में नाकाम रही तो इसकी जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंप दी जाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि वह चाहती हैं कि मामले की सुनवाई त्वरित अदालत में की जाए.

इससे पहले सीएम ममता बनर्जी ट्रेनी महिला डॉक्टर के घर गईं और उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की. सीएम बनर्जी ने कहा, “अगर पुलिस रविवार तक इस केस को नहीं सुलझा पाती है, तो हम केस को सीबीआई को सौंप देंगे. हालांकि, केंद्रीय जांच एजेंसी की सफलता दर बहुत कम है.” इसके लिए उन्होंने कुछ हाई-प्रोफाइल मामलों का जिक्र किया जिन्हें सीबीआई सुलझा नहीं सकी.

Related Articles

Back to top button