ब्रेकिंग
विदिशा में मौजूद है भगवान कुबेर की 2200 साल पुरानी 12 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा, धनतेरस पर उमड़े श्रद्ध... महाकाल मंदिर विवाद गरमाया, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने केंद्रीय गृह मंत्री और सीएम को लिखा ... छिंदवाड़ा के सांदीपनि स्कूल के बच्चों को मिला दिवाली का तोहफा, 4 साल के लंबे इंतजार के बाद शुरू हुई ... धार में कार्बाइड गन बेचने और चलाने पर पूरी तरह प्रतिबंध, डॉक्टर सौरभ बोरासी ने दी खतरनाक धमाकों से ब... दीपावली के पावन पर्व से ठीक पहले धमतरी नगर निगम के नियमित और प्लेसमेंट कर्मचारियों को नहीं मिला अक्ट... न्यायधानी बिलासपुर में युवतियों का हाईवोल्टेज ड्रामा, सड़क से लेकर अटल आवास तक चली लात-घूंसे— पुलिस ... बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एआई से तस्वीरें बदलकर ब्लैकमेल करने वाला न्यूज पोर्टल संचालक रायपुर... रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लिखा स्नेहिल पत्र— भरथरी गायन ... बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, उसूर के जंगल से भारी मात्रा में डेटोनेटर और नक्सली डंप बरामद
देश

Instagram रील बना रही लड़की का बिगड़ा बैलेंस, छठी मंजिल से गिरी, तभी हुआ ‘चमत्कार’ और…

जाको राखे साईयां, मार सके ना कोय… ये कहावत को आपने सुनी ही होगी. यह कहावत उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में चरितार्थ होती दिखी. यहां एक लड़की बिल्डिंग की छठी मंजिल पर खड़े होकर इंस्टाग्राम Reel बना रही थी. तभी उसका बैलेंस बिगड़ा. वह छठी मंजिल से नीचे आ गिरी. लेकिन उसी वक्त एक ऐसा ‘चमत्कार’ हुआ कि लड़की की जान बच गई. दरअसल, नीचे एक गमला रखा हुआ था. लड़की इस गमले के ऊपर आ गिरी. बेशक उसका पैर फ्रैक्चर हो गया. लेकिन अगर वो गमले पर न गिरकर फर्श पर गिरती तो शायद उसकी जान चली जाती.

फिलहाल लड़की को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. उसका इलाज अभी जारी है. घटना अहिंसा खंड दो स्थित ऋषभ क्लाउड-9 सोसायटी की है. यहां सी-टॉवर में मंगलवार शाम करीब 4 बजे छठी मंजिल की बालकनी में रील बनाने के दौरान मोलिशा (16) नीचे गमले पर गिरकर घायल हो गई. उसे सोसायटी के लोग अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां डॉक्टर की टीम ने पैर में फ्रैक्चर होने पर प्लास्टर किया. सूचना मिलने पर इंदिरापुरम पुलिस मौके पर पहुंची. छात्रा के माता-पिता ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी है.

जानकारी के मुताबिक, ऋषभ क्लाउड-9 सोसायटी के सी-टॉवर में गौरव अहलूवालिया 16 साल की बेटी मोलिशा और पत्नी के साथ रहते हैं. बेटी प्राइवेट स्कूल में 11वीं की छात्रा है जबकि पिता गौरव निजी कंपनी में काम करते हैं. मंगलवार शाम मोलिशा छठी मंजिल के फ्लैट में बालकनी में खड़ी होकर मोबाइल पर रील बना रही थी. तभी उसके हाथ से अचानक फोन छूट गया, जिसे पकड़ने के लिए लोहे की ग्रिल से थोड़ा नीचे झुकी तो उसका संतुलन बिगड़ गया. चंद सेकंड में ग्रिल से हाथ छूटते ही वह छठी मंजिल से नीचे टावर के मेन गेट के पास गमले में आकर गिर पड़ी. लेकिन हादसे में छात्रा की जान बच गई. वो फिर सिर्फ एक गमले के कारण.

गमले से बची जान

गमले में मिट्टी भरी पड़ी थी. इस कारण छात्रा घायल तो हुई लेकिन उसकी जान बच गई. अगर एक इंच भी वो यहां वहां गिरती तो सीधे फर्श पर गिरती. इससे उसकी जान भी जा सकती थी. छात्रा के गिरने की आवाज सुनकर सुरक्षा गार्ड और अन्य लोग टॉवर की तरफ दौड़े. वहां लड़की टूटे गमले के पास लहूलुहान होकर मदद के लिए चीख रही थी. सिक्योरिटी गार्ड और अन्य लोग तुरंत घायल छात्रा को उठाकर निजी गाड़ी से पास के अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां डॉक्टर ने जांच के दौरान पैर में फ्रैक्चर बताया. कुछ देर बाद घायल छात्रा के माता-पिता भी अस्पताल पहुंच गए. उन्होंने इंदिरापुरम पुलिस को किसी भी तरह की कार्रवाई से मना कर दिया. सोसायटी में छात्रा के गिरने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है.

Related Articles

Back to top button