ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...
मध्यप्रदेश

स्वतंत्रता दिवस समारोह में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया

विदिशा। मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के लटेरी में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह विवादित वायरल वीडियो विदिशा जिले के लटेरी का बताया जा रहा है, जहां 15 अगस्त पर लटेरी की सब्जी मंडी में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम चल रहा था, इस दौरान दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

विवाद इतना बड़ा की कुछ युवक पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। इस मामले में भाजपा मंडल तथा हिंदू संगठनों ने नाराजगी जाहिर करते हुए पुलिस को एक ज्ञापन सौंपकर कठोर कार्यवाही करने की मांग की है, वहीं लटेरी एसडीओपी अजय शर्मा ने कहा कि उक्त मामले की जांच की जा रही है एक युवक को राउंडअप किया है जिससे पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button