ब्रेकिंग
Bhopal Power Cut Today: भोपाल के 35 इलाकों में आज छाया रहेगा अंधेरा; जानें आपके क्षेत्र में कब तक रह... MP Crime News: मध्य प्रदेश में रेप के आरोपी ने की पीड़िता की हत्या; केस वापस न लेने पर जमानत पर बाहर... Patna Murder Case: अवैध संबंधों ने उजाड़ा घर! पटना में पत्नी ने देवर के साथ मिलकर पति को उतारा मौत क... Bihar Crime News: बिहार में वारदातों को अंजाम देकर मलेशिया भाग जाता था जयराम, 24 संगीन मामलों के बाद... Dhamtari Crime News: धमतरी में बीच सड़क बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या; बाइक एक्सीडेंट और उधारी के विवाद... Railway Crime: ट्रेन में हथियारों की डिलीवरी करने आ रहे थे बदमाश; यात्रियों पर तानी पिस्टल, पुलिस ने... Pune Crime News: ‘भाई जल्दी घर आ जाओ, मैं मर रही हूं…’, पुणे में सिरफिरे प्रेमी ने घर में घुसकर प्रे... Delhi Terror Plot: दिल्ली को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम; आतंकियों के निशाने पर थे बड़े मंदिर और मशहू... Mysuru Mirror Wall: मैसूर में खुले में पेशाब करने वालों की अब खैर नहीं; सड़कों पर लगी 'शीशे वाली दीव... Jharkhand Politics: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की हेमंत सोरेन को बड़ी चेतावनी; बोले- "अब NDA में शामि...
खेल

विराट के ‘चेलों’ ने सिर्फ 25 गेंदों में जीता मैच, विरोधी टीम के 8 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं कर सके पार, हुआ ऐसा बुरा हाल

दिल्ली प्रीमियर लीग 2024 का धमाकेदार आगाज हो चुका है. लीग का पहला मैच साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज और पुरानी दिल्ली 6 के बीच खेला गया. जिसमें ऋषभ पंत की कप्तानी वाली पुरानी दिल्ली 6 को हार का सामना करना पड़ा. ये मैच काफी हाई स्कोरिंग रहा. लेकिन लीग के दूसरे मैच में दोनों टीमें मिलकर भी 13 ओवर नहीं खेल सकीं. ये मैच सेंट्रल दिल्ली किंग्स और ईस्ट दिल्ली राइडर्स के बीच खेला गया. ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने दमदार खेल दिखाते हुए एकतरफा अंदाज में बाजी मारी.

ईस्ट दिल्ली राइडर्स की धमाकेदार जीत

इस लीग में ईस्ट दिल्ली राइडर्स की कप्तानी हिम्मत सिंह संभाल रहे हैं और सेंट्रल दिल्ली किंग्स की कमान यश धुल के हाथों में है. ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जो सही साबित हुआ. ईस्ट दिल्ली राइडर्स की घातक गेंदबाजी के सामने सेंट्रल दिल्ली किंग्स का कोई भी बल्लेबाज नहीं टीक सका, जिसके चलते पूरी टीम 8.1 ओवर ही खेल सकी और 61 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. इस दौरान हिमांशु चौहान ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए और सिमरजीत सिंह-रौनक वाघेला ने2-2 विकेट झटके. वहीं, सेंट्रल दिल्ली किंग्स के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके.

विराट के चेलों ने सिर्फ 25 गेंदों में जीता मैच

62 रन के टारगेट के जवाब में ईस्ट दिल्ली राइडर्स की ओर से पारी की शुरुआत हिम्मत सिंह और अनुज रावत ने की. इन दोनों ही बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 4.1 ओवर में बिना विकेट गंवाए इस टारगेट को हासिल कर लिया. अनुज रावत 12 गेंदों पर 25 रन बनाकर नाबाद रहे. इस पारी में अनुज रावत ने 1 चौका और 2 छक्के जड़े. वहीं, हिम्मत सिंह ने 13 गेंदों पर नाबाद 31 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. बता दें, ये दोनों ही खिलाड़ी आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का हिस्सा रहे हैं, जिस टीम के लिए विराट कोहली भी खेलते हैं. अनुज रावत तो उसी ऐकडमी से आते हैं जहां विराट कोहली ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी.

बता दें, दिल्ली प्रीमियर लीग के पहले सीजन में कुल 10 टीमें खेल रही हैं. जिसमें छह पुरुष टीमें और चार महिला टीमें हैं. इस लीग के सभी मैच अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे हैं. जिसकी शुरुआत 17 अगस्त से ही हुई है. छह टीमों के इस टूर्नामेंट में 33 मैच होंगे, जिसमें 8 सितंबर को होने वाला फाइनल भी शामिल है.

Related Articles

Back to top button