ब्रेकिंग
Moradabad Crime: मुरादाबाद में खौफनाक मर्डर; दो सगी बहनों ने प्रेमियों संग मिलकर पति को करंट और जहर ... Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी पति समर्थ 7 दिन की रिमांड पर; पूछताछ में नहीं द... CM Mohan Yadav Singrauli Tour: सीएम मोहन यादव ने पेश की सादगी की मिसाल; वीआईपी काफिला छोड़ मंत्रियों... IPL 2026 LSG Target: ऋषभ पंत की लखनऊ सुपर जायंट्स से होगी छुट्टी? टॉम मूडी के बयान से मिले बड़े संके... Bhooth Bangla Box Office: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल; 37वें दिन भी कमाए ₹1 कर... White House Shootout: व्हाइट हाउस के बाहर अंधाधुंध फायरिंग; सीक्रेट सर्विस की जवाबी कार्रवाई में हमल... Global Oil Crisis: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारत का बड़ा दांव; वेनेजुएला बना तीसरा सबसे बड़ा तेल सप्... AI Impact on Jobs: भारत में AI से बैक ऑफिस और डेटा से जुड़ी नौकरियों पर बड़ा खतरा; SHRM रिपोर्ट 2026... Bada Mangal 2026: चौथे बड़े मंगल पर बन रहा है दुर्लभ संयोग; भूलकर भी न करें ये गलतियां, नाराज हो सकत... Gond Katira for Weight Loss: क्या गोंद कतीरा वजन घटाने में मददगार है? जानें वेट लॉस के लिए इसे कब और...
राजस्थान

2 साल की बच्ची का किडनैप किया, रेप कर मंदिर के पास फेंका; लहूलुहान मिली मासूम

जोधपुर के देव नगर थाना क्षेत्र में दो साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है. आरोपी रातभर बच्ची को अपने घर में रखे हुए था. भोर में उसे लहूलुहान हालत में मंदिर के पास फेंक कर फरार हो गया. सुबह जब आसपास के लोगों ने बच्ची को पड़ा देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका मेडिकल किया गया.

मामले की जानकारी देते हुए ACP अनिल कुमार ने बताया कि बच्ची का परिवार जोधपुर में भीख मांगकर गुजारा करता है. ये लोग मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं. घटना वाली शाम बच्ची के माता-पिता भीख मांगने के लिए मंदिर के बाहर बैठ थे, जबकि बेटी को उन्होंने अपनी झोपड़ी में ही छोड़ दिया था. संभवता इसी दौरान आरोपी उसे चॉकलेट या टॉफी खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया होगा और वारदात को अंजाम दिया गया.

सब्जी बेचने वाली महिला ने की बच्ची की पहचान

रविवार सुबह रोज की तरह एक सब्जी बेचने वाली महिला मंदिर के पास पहुंची तो उसने बच्ची को वहां पड़ा पाया. बच्ची के आसपास खून भी फैला हुआ था. जब उसने ध्यान से देखा तो वह बच्ची को पहचान गई. महिला उसके माता-पिता को भी जानती थी. महिला ने आनन-फानन में माता-पिता को इसकी जानकारी दी. मौके पर पहुंचे माता-पिता ने बताया कि बच्ची रात से गायब थी. वह उसे तलाश रहे थे, लेकिन वह कहीं नहीं मिली.

माता-पिता ने पुलिस को भी घटना की सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस और FSL की टीम ने साक्ष्य जुटाए. पुलिस को CCTV में भी कई महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसमें एक युवक बच्चों को ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है. CCTV फुटेज में देखने को मिला रहा है कि बच्ची युवक के कंधे पर सोई हुई नजर आ रही है. वहीं युवक उसे कहीं लेकर जा रहा है.

पुलिस ने आरोपी के परिवार से की पूछताछ

CCTV से पुलिस ने आरोपी की पहचान की तो वह चोपसनी हाउसिंग बोर्ड का निवासी निकला. पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसकी तलाश की. लोकेशन की जानकारी मिलते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. इस पूरे मामले में आरोपी के परिवार से भी पूछताछ की जा रही है. हालांकि पुलिस ने गिरफ्तारी को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है. माना जा रहा है कि पुलिस जल्द इस पर खुलासा कर सकती है.

Related Articles

Back to top button