ब्रेकिंग
कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, कठिन समय में भी कार्यक्रम में पहुंचने... राजस्थान पंचायत चुनावों में कांग्रेस की बंपर जीत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले और वसुंधरा रा... वेस्ट दिल्ली पुलिस की साइबर सेल का बड़ा मेगा ऑपरेशन: जामताड़ा से संचालित हो रहे अंतरराज्यीय साइबर ठग... संभल में शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर विवाद के बीच उठा धरणी वराह कूप का मुद्दा, अतिक्रमण मुक्त कर... मुंबई के कुर्ला में पब्लिक गार्डन में कपल पर हमला मामला: जुवेनाइल कोर्ट ने छह नाबालिग आरोपियों को 4 ... मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजायाफ्ता मुस्कान को सता रही बड़ी बेटी की याद, जेल प... चेन्नई में अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन शुरू, नवविवाहित जोड़े को आशीर्व... वृंदावन पहुंचकर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने फिर दोहराया पुराना बयान, बोले- हमारे ठा... लखनऊ के कौशल दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी का बड़ा संबोधन: एक साल और सोना न खरीदने की अपील, बोले- IT... जश्न का शोर बन रहा है जानलेवा: बलिया में डीजे की तेज आवाज के बीच 20 दिन की मासूम की मौत से फिर उठे ग...
मध्यप्रदेश

जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस और NC गठबंधन पर बोले सीएम मोहन यादव, मल्लिकार्जुन खरगे को लेकर कही ये बात

भोपाल। जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां जोरशोर से शुरू हो गईं हैं। इस बीच, आगामी विधानसभा चुनाव के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) और कांग्रेस के बीच गुरुवार को चुनाव पूर्व गठबंधन का ऐलान हुआ। इसकी घोषणा खुद नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने की और कहा कि राज्य की सभी 90 सीट पर कांग्रेस के साथ गठबंधन को अंतिम रूप दे दिया गया है। यह ऐलान अब दोनों दलों के गले की फांस बनता हुआ दिख रहा है। कांग्रेस और NC गठबंधन पर एमपी के CM डॉ मोहन यादव का बयान सामने आया है।

कांग्रेस और NC गठबंधन पर बोले मोहन यादव

सीएम ने कहा कि क्या कांग्रेस नेशनल कॉन्फ्रेंस के घोषणापत्र के अनुसार अलग झंडे के वादे का समर्थन करती है? क्या कांग्रेस कश्मीर में फिर से धारा 370 और 35ए वापस लाना चाहती है? कांग्रेस सिर्फ वोट बैंक के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ मिलकर कश्मीर में फिर से अराजकता लाना चाहती है। मैं चाहता हूं कि कांग्रेस इन बातों का जवाब दे। राहुल गांधी को इसका जवाब देना चाहिए।

सीएम ने आगे कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को एक बार सोचना चाहिए कि नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ खड़े होने की उनकी क्या मजबूरी थी। जनता जवाब जानना चाहती है। बता दें कि कांग्रेस नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ मिलकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव लड़ रही है।

तीन चरणों में होगा मतदान

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए तीन चरण के तहत चुनाव 18 सितंबर, 25 सितंबर और एक अक्टूबर को होगा। नतीजे चार अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। राहुल गांधी ने जम्मू में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘गठबंधन हो रहा है और मुझे उम्मीद है कि गठबंधन चाहे जिस भी तरीके से बने, हमारे सैनिकों, कार्यकर्ताओं और कमांडरों को उचित सम्मान मिलेगा।

Related Articles

Back to top button