ब्रेकिंग
मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर प्राचीन पत्थर के स्तंभ 'दीपथून' पर नहीं जल सका दीपक: सुप्रीम कोर्ट... श्रीनगर में आयोजित 'वक्फ दिवस' समारोह के दौरान बजाए गए 'वंदे मातरम' पर धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि ... उत्तराखंड की राजनीति में गरमाई 'बैणी-भुली योजना': 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी ... अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ का फाइनल स्थगित: नदावां गांव में उमड़ी बेकाबू भीड़ के ... बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुसाफिरखाना की तोड़फोड़ पर लगी रोक सोमवार तक रखी बरकरार, परिसर में प्रवेश पर लगा... भोपाल में पुलिस के हत्थे चढ़ा 12वीं पास फर्जी आईएएस अधिकारी: वकील, सरपंच और बिल्डर समेत 100 से अधिक ... पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बिछाई सियासी बिसात: आम आदमी पार्टी से आए सात राज्यसभा सांसदों ... पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल: चंडीगढ़ में प्रदेश चुनाव समिति की पहली ब... महाराष्ट्र में परिसीमन बिल को लेकर महाविकास अघाड़ी में बढ़ी राजनीतिक हलचल: सुप्रिया सुले के बयानों प... पुष्कर मेला 2026 में छाया सीकर से आया ऊंट 'बादल': शाही श्रृंगार और शानदार नृत्य से देशी-विदेशी सैलान...
विदेश

दुबई बस हादसा : 11 भारतीयों के शव भारत भेजे , एक का यूएई में अंतिम संस्कार

दुबईः दुबई में बस हादसे में मरने वाले 12 भारतीयों में से 11 के शव रविवार को भारत भेज दिए गए तथा 22 वर्षीय एक अन्य भारतीय का यहां खाड़ी अमीरात में अंतिम संस्कार कर दिया गया। ओमान से दुबई पहुंची बस बृहस्पतिवार को निषिद्ध लेन पर चले जाने के कारण एक संकेतक से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसे में 12 भारतीयों सहित 17 लोगों की मौत हो गई थी।

बस में सवार ज्यादातर लोग ईद की छुट्टी मनाने ओमान से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंचे थे। गल्फ न्यूज ने शवों को वापस भेजने के लिए उड़ान प्रबंधन से जुड़े एक अधिकारी के हवाले से कहा कि अंतिम तीन शवों को एअर इंडिया के विमान से मुंबई भेजे जाने के साथ ही 11 शवों को भारत भेजने का काम पूरा हो गया। उड़ान रविवार तड़के 3.39 बजे रवाना हुई। अधिकारी ने कहा, ‘‘सभी शवों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भेजा गया। संबंधित प्रक्रियाएं बीती रात 11.45 बजे पूरी हो गई थीं।”

इस बीच, हादसे में मरने वालों में शामिल सबसे कम उम्र की रोशनी मूलचंदानी का यहां शनिवार को जेबेल अली अंत्येष्टि स्थल पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। मूलचंदानी के परिवार की मदद कर रहे एक सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा कि 22 वर्षीय मृतका का परिवार भारत से आया और उसका अंतिम संस्कार किया। दुबई में भारत के महावाणिज्य दूत विपुल ने अखबार से कहा था कि अगर नियोक्ता खर्च नहीं देते हैं तो शवों को एअर इंडिया नि:शुल्क भारत पहुंचाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button