ब्रेकिंग
Bilaspur Crime News: सिम्स सर्पदंश मुआवजा घोटाला; हार्ट अटैक की मौत पर बना दिए सांप के काटने के निशा... छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर पर केंद्र का बड़ा निर्देश: नेटवर्क वाले क्षेत्रों में मीटर लगाना अनिवार्य Bank Strike Alert: आज देशभर में बैंकों का कामकाज ठप, 28 से 30 सितंबर को भी हड़ताल; UFBU ने दी चेतावन... 6 साल की मासूम से दुष्कर्म और हत्या में सोमेश यादव को मृत्युदंड: दुर्ग विशेष पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फै... Sagar Poisonous Liquor Case: बंडा जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपी रवि लखेरा मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार,... Bhopal Health News: हड़ताल समाप्त होते ही हमीदिया अस्पताल हुआ फुल, प्रमुख विभागों में 300 के पार पहु... Indore Cancer Hospital: 43 करोड़ की लीनियर एक्सेलेरेटर मशीन बारिश में भीगी, सिविल वर्क अधूरा होने से... Rahul Gandhi Indore Visit: 19 सितंबर को इंदौर आएंगे राहुल गांधी, 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में युव... शाहजहां का मुमताज के नाम दुर्लभ प्रेम पत्र मिला: 4x4 इंच की पर्ची में बयां की महबूब की खूबसूरती Umaria Sabzi Mandi Fire: उमरिया सब्जी मंडी में देर रात भीषण आग, दर्जनों दुकानें जलकर खाक; मची अफरा-त...
देश

महाराष्ट्र में मानसून पूर्व बारिश, आंधी-तूफान में एक महिला की मौत व 3 घायल

नासिकः महाराष्ट्र के नासिक जिले में मानसून पूर्व हुई भारी बारिश और गरज के साथ आंधी-तूफान के चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार की शाम तूफानी हवाओं के चलते नासिक में कुछ जगहों पर पेड़ उखड़ गए और कई इलाकों में बिजली आपूर्ति करीब पांच घंटे तक ठप रही। इंदिरा नगर थाने के एक अधिकारी ने कहा कि वडाला में तूफानी हवाओं के साथ हुई बारिश के चलते टीन की एक छत के गिर जाने से 70 साल की एक महिला की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि इस घटना में मृतका के परिवार के तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि जिले के येओला नगर में भी मानसून पूर्व भारी बारिश हुई जहां कुछ मकानों को क्षति पहुंची है। उन्होंने बताया कि भारी बारिश के चलते निफाड तहसील में एक प्याज भंडारण शेड तथा मन्माड में एक ग्रीनहाउस भी नष्ट हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button